चीन की यूएन सुधार में विकासशील देशों की चिंताओं को अधिक महत्व देने की अपील

Summary :

बीजिंग, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी उप स्थायी प्रतिनिधि सुन लेइ ने 6 अप्रैल को यूएन महासभा ‘यूएन 80वीं वर्षगांठ सुधार प्रस्ताव’ (यूएन80) ब्रीफिंग बैठक पर भाषण देते हुए कहा कि चीन उरुग्वे द्वारा ’77 देशों का ग्रुप और चीन’ की ओर दिए गए भाषण का समर्थन करता है। प्रतीक्षा है कि यूएन सुधार विकासशील देशों की चिंताओं को पर्याप्त महत्व देगा और सदस्य देशों की समानताएं एकत्र कर समग्र सदस्य देशों के समान संकल्प का प्रतिबिंब करेगा ताकि सुधार के परिणाम ऐतिहासिक कसौटी पर खरे उतरें। सुन लेइ ने कहा कि वर्तमान में यूएन सुधार स्थिरता से…

बीजिंग, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी उप स्थायी प्रतिनिधि सुन लेइ ने 6 अप्रैल को यूएन महासभा ‘यूएन 80वीं वर्षगांठ सुधार प्रस्ताव’ (यूएन80) ब्रीफिंग बैठक पर भाषण देते हुए कहा कि चीन उरुग्वे द्वारा ’77 देशों का ग्रुप और चीन’ की ओर दिए गए भाषण का समर्थन करता है।

प्रतीक्षा है कि यूएन सुधार विकासशील देशों की चिंताओं को पर्याप्त महत्व देगा और सदस्य देशों की समानताएं एकत्र कर समग्र सदस्य देशों के समान संकल्प का प्रतिबिंब करेगा ताकि सुधार के परिणाम ऐतिहासिक कसौटी पर खरे उतरें।

सुन लेइ ने कहा कि वर्तमान में यूएन सुधार स्थिरता से बढ़ रहा है और अनेक चरणबद्ध प्रगति प्राप्त हुई है। उम्मीद है कि सभी सदस्य देश और सचिवालय प्रारंभिक आकांक्षा पर कायम रहकर प्राप्त हुई उपलब्धियों को अमल में लाने के साथ समावेशी और पारदर्शी तरीके से सुधार बढ़ाएंगे।

यूएन जनसंख्या कोष और यूएन महिला के संभावित विलय की चर्चा में सुन लेइ ने कहा कि संबंधित सुधार को यूएन प्रोग्राम देशों की मांग और चिंता पर जवाब देना, राष्ट्रीय स्वामित्व तथा नेतृत्व अहम सिद्धांत का पालन करना और दोनों संस्थाओं के मानदंड तथा कार्रवाई के प्राधिकरण को पूरी तरह सुरक्षित रखना चाहिए।

इसके अलावा, सुधार को लैंगिक समानता, महिला सशक्तीकरण, लिंग तथा प्रजनन स्वास्थ्य, आबादी के गुणवत्तापूर्ण विकास आदि क्षेत्रों में सदस्यों का समर्थन मजबूत करना चाहिए ताकि विकासशील देशों को संबंधित सतत विकास लक्ष्य पूरा करने में मदद मिले।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.