Summer Long Kurti Ideas: जैसे ही गर्मी का मौसम आता है, लोग हल्के और आराम देने वाले कपड़ों का चुनाव करते हैं। खासकर लड़कियां ऐसा ऑउटफिट वियर करती हैं, जो कॉटन के साथ-साथ आरामदायक भी हो। इसलिए वो हमेशा ट्रेंड में रहने वाली कुर्ती पहनना ही पसंद करती हैं। गर्मियों में कॉलेज, ऑफिस गर्ल्स कैजुअल आउटिंग के लिए कुर्ती खरीदने जाती हैं, लेकिन वो इस बात से कन्फ्यूज्ड रहती हैं कि उन्हें कम्फर्टेबल और गर्मी से बचने वाले कपड़े कैसे चुनें। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडिंग कुर्ती डिजाइन्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप गर्मी के मौसम में अपने वार्डरोब में शामिल कर सकते हैं।
Summer Long Kurti Ideas: गर्मियों के लिए कुर्ती आइडियाज
1. पेपलम कुर्ती

गर्मियों में आप ऑफिस या कॉलेज के लिए इस पेपलम कुर्ती कुर्ती को पहन सकती हैं। ये जीन्स या पैंट के साथ बेहद खूबसूरत लगती है। इस गर्मी आप इसे ट्राई कर सकती हैं। इस कुर्ती के फ्रंट में छोटी-छोटी डिज़ाइन बनी होती है। अगर आप कहें तो इसके साथ स्ट्रेट पैंट, डेनिम जींस या फिर प्लाजो भी कैरी कर सकती हैं।
2. कॉलर वाली कुर्ती

इस यूनिक और ट्रेंडिंग कुर्ती को हर लड़की पहनना चाहती है। कॉलर वाली कुर्ती हमेशा ट्रेंड में रहती है। इसे आप किसी भी फंक्शन या ऑफिस, कॉलेज में पहन सकती हैं। इसे आप व्हाइट सलवार के साथ पेयरअप कर सकती हैं। अगर आप चाहें तो स्ट्रेट फिट पैंट या फिर प्लाजो के साथ भी इसे पहन सकती हैं। ये आपको बेहद खूबसूरत लुक देगा।
3. एम्ब्रॉयडरी कुर्ती

एम्ब्रॉयडरी वाली कुर्तियां लड़कियों की पहली पसंद होती हैं। जिसे लोग हमेशा पहनते हैं लड़कियां और महिलाएं इसे काफी पसंद करती हैं। कई टीवी एक्ट्रेस ने भी इसे पहना है इस व्हाइट कुर्ती में ब्लैक कलर की एम्ब्रॉयडरी हुई है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। ये गर्मियों के लिए आपके पास एक अच्छा ऑप्शन है।
4. व्हाइट कलर कुर्ती

व्हाइट कलर को गर्मियों के मौसम में काफी पसंद किया जाता है। क्योंकि ये शरीर और आंखों दोनों को ठंडा रखने में मदद करता है। प्योर कॉटन की ये शॉर्ट कुर्ती लड़कियां काफी पसंद करती हैं, इसके साथ आप मैचिंग सलवार भी कैरी कर सकती हैं। अगर आप चाहें तो इसे जींस के साथ भी पेयरअप कर सकती हैं।
5. प्रिंटेट कॉटन कुर्ती

प्रिंटेट कॉटन कुर्ती का ट्रेंड कभी खत्म नहीं होता है। इसे सभी महिलाएं और लड़कियां खूब पसंद करती हैं, जो गर्मियों में शरीर को बेहद आराम देती है। ये कुर्ती आपको बाजार में कई अलग-अलग कलर में मिल जाएगी। जिसे आप पैंट या जीन्स के साथ पहन सकती हैं।
Also Read: Short Height Girls के लिए Perfect हैं ये 4 Kurti Style! इन Ideas से पाएं Slim और Tall Look


Download Android App
Download iOS App




