अर्जेंटीना में Sangram Singh का दमदार वार! 1 मिनट 45 सेकंड में फाइट खत्म कर रचा इतिहास

Summary :

Sangram Singh MMA: रविवार रात जब भारत सो रहा था, तब संग्राम सिंह अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में इतिहास रच रहे थे। उन्होंने फ्रांस के फाइटर फ्लोरियन काउडियर को महज 1 मिनट 45 सेकंड में हराकर अर्जेंटीना में MMA फाइट जीतने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल किया। Sangram Singh MMA: ब्यूनस आयर्स में गूंजा भारत का नाम, MMA में पहली ऐतिहासिक जीत यह मुकाबला टिगरे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में हुआ, जहां दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में संग्राम के लिए जबरदस्त सपोर्ट देखने को मिला। खास बात यह रही कि विदेशी जमीन पर भी “भारत माता की…

Sangram Singh MMA: रविवार रात जब भारत सो रहा था, तब संग्राम सिंह अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में इतिहास रच रहे थे। उन्होंने फ्रांस के फाइटर फ्लोरियन काउडियर को महज 1 मिनट 45 सेकंड में हराकर अर्जेंटीना में MMA फाइट जीतने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल किया।

Sangram Singh MMA: ब्यूनस आयर्स में गूंजा भारत का नाम, MMA में पहली ऐतिहासिक जीत

Sangram Singh MMA
Sangram Singh MMA ( Source : Social Media) 

यह मुकाबला टिगरे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में हुआ, जहां दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में संग्राम के लिए जबरदस्त सपोर्ट देखने को मिला। खास बात यह रही कि विदेशी जमीन पर भी “भारत माता की जय” के नारे गूंज उठे। इस जीत के साथ ही संग्राम ने अपनी MMA करियर में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए हैट-ट्रिक भी पूरी कर ली। इससे पहले वह जॉर्जिया और नीदरलैंड में भी जीत हासिल कर चुके हैं।

 Sangram Singh Argentina Fight: कुश्ती के दांव-पेंच बने जीत की कुंजी, चोक देकर झुकाया प्रतिद्वंदी

 Sangram Singh Argentina Fight
Sangram Singh Argentina Fight ( Source : Social Media) 

फाइट की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। फ्लोरियन ने संग्राम के पंच को बचाते हुए किक से जवाब दिया, लेकिन संग्राम ने भी शानदार जवाबी हमला किया।

हालांकि, असली खेल तब पलटा जब संग्राम ने अपने कुश्ती एक्सपीरियंस का इस्तेमाल किया। उन्होंने फ्लोरियन की किक को पकड़कर उन्हें नीचे गिराया और फिर लेग अटैक के जरिए कण्ट्रोल बना लिया। इसके बाद उन्होंने चोक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए फ्लोरियन को पूरी तरह जकड़ लिया। रेफरी के तीन बार पूछने के बाद फ्लोरियन ने हार मान ली।

संग्राम ने बताया कि उनके लिए यह मुकाबला आसान नहीं था। फाइट से दो दिन पहले उनका वजन निर्धारित सीमा से 600 ग्राम ज्यादा था, जिसे कम करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और बेहद सीमित पानी पीकर खुद को फिट किया।

Indian MMA Fighter Victory: “मैं हारता नहीं, सीखता हूं” – संग्राम का संदेश

Indian MMA Fighter Victory
Indian MMA Fighter Victory ( Soource: Social Media) 

जीत के बाद संग्राम सिंह का बयान पूरे स्टेडियम में गूंज उठा। उन्होंने कहा, “मेरे लिए जीत और हार मायने नहीं रखती, मैं या तो जीतता हूं या सीखता हूं। पैशन की कोई उम्र नहीं होती।” उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच भूपेश, टीम और योग-प्राणायाम को दिया। संग्राम ने बताया कि मानसिक और शारीरिक दबाव के बावजूद उन्होंने अनुशासन बनाए रखा और हर दिन योग, प्राणायाम और पूजा-पाठ किया।

संग्राम सिंह, जो पहले प्रोफेशनल कुश्ती में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं, अब MMA में भी अपना दबदबा बना रहे हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और पॉजिटिव सोच से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Read More: Bhooth Bangla का ट्रेलर हुआ लॉन्च, देखें प्रियदर्शन की पुरानी फिल्मों से बनाई हुई खिचड़ी..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।