Kriti Sanon Obsession Review: Nikki बनने चलीं Kriti Sanon? ‘Obsession’ के वायरल सीन पर लोगों ने उठाए सवाल, बोले- एक्टिंग है या नकल?

Summary :

हॉलीवुड की खौफनाक थ्रिलर फिल्म 'Obsession' के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज देने के बाद कृति सेनन और वरुण धवन को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म में कृति ने 'निक्की' (Nikki) के किरदार को हिंदी डबिंग दी है। लेकिन, रेस्टोरेंट वाले सीन में कृति के 2 सेकंड के अजीब सन्नाटे (Pause) और उसके तुरंत बाद चीखते हुए "Why don't you love me?" बोलने के तरीके का लोग और क्रिटिक्स जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। नेटिजन्स का कहना है कि यह परफॉर्मेंस किरदार के मानसिक पागलपन को दिखाने की बजाय ओरिजिनल एक्ट्रेस 'इंडे नवार्रेटे' (Inde Navarrette) की नकल करने की एक नाकाम और जबरदस्ती की कोशिश लगती है।

बॉलीवुड के फेवरेट सितारे कृति सेनन और वरुण धवन एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार मामला किसी नई फिल्म की शूटिंग का नहीं, बल्कि एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट से जुड़ा है। जी हां, कृति सेनन ने हॉलीवुड की चर्चित थ्रिलर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ (Obsession) के हिंदी वर्जन के लिए अपनी आवाज दी है। इसके साथ ही उन्होंने वरुण धवन और निर्देशक अमर कौशिक के साथ मिलकर फिल्म के एक लोकप्रिय सीन को रिक्रिएट किया है, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

‘Nikki’ बनने के चक्कर में ट्रोल हुईं कृति सेनन: 2 सेकंड का वो अजीब पॉज

सोशल मीडिया पर जनता का गुस्सा और मीम्स रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि कृति ने सीन में “No” बोलने के ठीक बाद जो 2 सेकंड का अजीब सा सन्नाटा (Pause) लिया और फिर अचानक से चिल्लाते हुए बोलीं-  “व्हाई डोंट यू लव मी“, वो बिल्कुल ओवरएक्टिंग लग रहा है।

लोगों का कहना है कि सीन में डर और पागलपन दिखाने की कोशिश तो की गई, लेकिन उन्हें यह नेचुरल नहीं लगा। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को ऐसा लगा कि कृति का अंदाज किरदार को समझने से ज्यादा ओरिजिनल परफॉर्मेंस की नकल करने जैसा है। एक यूजर ने ताना मारते  हुए लिखा, “पहले दो सेकंड का Pause, फिर ‘व्हाई डोंट यू लव मी?’ वाला सीन… और इसे एक्टिंग कहते हैं”

वहीं, एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “किरदार को समझने की कोशिश कम और Nikki बनने की कोशिश ज्यादा लग रही है।”

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सिर्फ अजीब एक्सप्रेशंस और अचानक गुस्सा दिखाने से कोई सीन दमदार नहीं बन जाता। हालांकि, ये सोशल मीडिया यूजर्स की पर्सनल रिएक्शंस हैं और इनसे सभी दर्शकों की राय का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

Varun-Kriti की हिंदी डबिंग पर उठे सवाल: फैंस बोले- ‘ओरिजिनल वाइब मिसिंग है’

Kriti Sanon Trolled for Nikki Scene
Kriti Sanon Trolled for Nikki Scene ( Source: Social Media

भले ही कुछ फैंस कृति के इस नए और ‘क्रीपी‘ अवतार की तारीफ कर रहे हों, लेकिन ज्यादातर लोग इस हिंदी वर्जन से खुश नहीं हैं। लोगों का कहना है कि वरुण धवन और कृति सेनन की आवाजें कई जगहों पर बहुत लाउड (Loud) लगती हैं।

हॉरर फिल्मों में जो एक बारीक डर और खौफ होना चाहिए, वो डबिंग के दौरान थोड़ा लाउड होने की वजह से फीका पड़ जाता है। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं किताज़े डबिंग आर्टिस्ट्स से ही करवा लेते, बॉलीवुड सितारों के आने से हर बार मज़ा नहीं आता।

तारीफ करने वाले भी कम नहीं, कृति के नए अंदाज ने खींचा ध्यान

Varun Dhawan Kriti Sanon Obsession Hindi dubbed
Varun Dhawan Kriti Sanon Obsession Hindi dubbed ( Source: Social Media)

हालांकि, कृति सेनन को ट्रोल करने वालों के बीच उनके सपोर्ट में बोलने वाले फैंस भी मौजूद हैं। कुछ दर्शकों को उनका यह डरावना और जुनूनी अंदाज पसंद आया है। उनका मानना है कि कृति ने अपनी रोमांटिक और हल्की-फुल्की फिल्मों से अलग हटकर कुछ नया करने की कोशिश की है।

कुछ फैंस ने उनके एक्सप्रेशंस और डरावनी मुस्कान की तारीफ करते हुए इसे उनके लिए एक अलग तरह का एक्सपीरियंस बताया। उनके मुताबिक, किसी हॉरर किरदार को आवाज देना सामान्य रोमांटिक डायलॉग बोलने से काफी अलग होता है।

फिलहाल, इस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह की फ़ीडबैक देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे जरूरत से ज्यादा नाटकीय बता रहे हैं, तो कुछ इसे कृति का नया प्रयोग मान रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों के बीच फिल्म के हिंदी वर्जन को लेकर आगे कैसी फ़ीडबैक देखने को मिलती है।

हाल ही में कृति सेनन हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘Obsession’ के हिंदी डबिंग वर्जन में ‘निक्की’ की आवाज बनने और अपने 2 सेकंड के पॉज वाले सीन को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं, जहां नेटिजन्स इसे ओवरएक्टिंग बता रहे हैं। इसके अलावा वह वर्क फ्रंट पर आनंद एल राय की ‘Tere Ishk Mein’ (धनुष के साथ), मैडॉक फिल्म्स की सोलो हॉरर फिल्म और ‘कॉकटेल 2’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, साथ ही अपने AI पर्सनालिटी राइट्स और यूनिक्लो (UNIQLO) जैसे ब्रांड एंडोर्समेंट्स को लेकर भी चर्चा में हैं।

Read More: Sanjay Gupta Passes Away: रात में हुआ हादसा, सुबह मिली मौत की खबर, जानें क्या हुआ था..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।