बॉलीवुड गलियारों से बेहद दुखद खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक थ्रिलर और एक्शन फिल्में देने वाले फेमस डायरेक्टर , स्क्रीनराइटर और प्रोडूसर संजय गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे। 30 अक्टूबर की रात को हुए एक भयानक और अचानक हादसे की वजह से उनका निधन हो गया। सिर्फ 57 साल की उम्र में उनके यूं अचानक चले जाने से पूरे बॉलीवुड में सन्नाटा पसर गया है और हर कोई हैरान है।
घर के बाथरूम में हुआ हादसा, सुबह सामने आई निधन की खबर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय गुप्ता 30 अक्टूबर की रात अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। फिल्म इन्फॉर्मेशन की रिपोर्ट के अनुसार, रात में हुई इस घटना का पता परिवार को अगली सुबह यानी 31 अक्टूबर को चला। इसके बाद उनके निधन की खबर सामने आई और देखते ही देखते यह खबर पूरी फिल्म इंडस्ट्री में फैल गई।
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी सोशल मीडिया पर संजय गुप्ता के निधन की पुष्टि करते हुए दुख जताया। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि संजय गुप्ता की मौत घर पर सिर में लगी चोट के कारण हुई। अशोक पंडित ने उन्हें एक शानदार कहानीकार, जिंदादिल इंसान और जुनूनी फिल्ममेकर बताया। उन्होंने लिखा कि इंडस्ट्री ने एक और टैलेंटेड इंसान को खो दिया है।
निर्देशक मिलाप जावेरी ने भी उनके निधन की खबर पर दुख जताया। शुरुआती रिपोर्ट्स में उनकी उम्र 59 साल बताई गई है। फिलहाल हादसे से जुड़ी बाकी जानकारियों का इंतजार है।
‘कांटे’ से ‘शूटआउट एट वडाला’ तक, ऐसी रही फिल्मी सफर

संजय गुप्ता का नाम बॉलीवुड के उन डायरेक्टर्स में शामिल रहा, जिन्होंने एक्शन और क्राइम थ्रिलर फिल्मों को अपनी खास पहचान दी। उन्होंने साल 1994 में फिल्म ‘आतिश: फील द फायर‘ से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में संजय दत्त और आदित्य पंचोली नजर आए थे।
इसके बाद उन्होंने ‘जंग‘, ‘खौफ‘, ‘कांटे‘, ‘मुसाफिर‘, ‘जिंदा‘ और ‘दस कहानियां‘ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट
किया। साल 2002 में आई फिल्म ‘कांटे‘ उनके करियर की सबसे फेमस फिल्मों में से एक रही। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और सुनील शेट्टी जैसे कलाकार नजर आए थे।
वहीं, साल 2013 में रिलीज हुई ‘शूटआउट एट वडाला‘ ने भी खूब चर्चा बटोरी थी। इसके अलावा उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल‘ को डायरेक्ट किया, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘जज्बा‘ और जॉन अब्राहम की ‘मुंबई सागा‘ को भी डायरेक्ट किया हैं।
संजय गुप्ता डायरेक्टर होने के साथ-साथ फिल्में भी बनाते थे और उनकी कहानियां भी लिखते थे। उन्होंने ‘शूटआउट एट लोखंडवाला‘, ‘प्लान‘, ‘एसिड फैक्ट्री‘ और ‘पंख‘ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म ‘द मिरांडा ब्रदर्स’ साल 2024 में रिलीज हुई थी।
संजय गुप्ता के निधन से इंडस्ट्री में शोक, फैंस भी हुए भावुक
View this post on Instagram
संजय गुप्ता के अचानक चले जाने से उनके चाहने वाले और फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग दुखी हैं। अशोक पंडित ने अपने पोस्ट में उन्हें याद करते हुए कहा कि वह हमेशा मुस्कुराते रहते थे और फिल्में बनाने को लेकर काफी जुनूनी थे। फिल्ममेकर की इस तरह अचानक विदाई ने उनके साथ काम कर चुके कलाकारों और दोस्तों को भी इमोशनल कर दिया है।
सोशल मीडिया पर भी उनकी फिल्मों को याद किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘उनकी सारी मूवीज बेहतरीन थीं।’ वहीं, अर्चना शर्मा ने उनके निधन से जुड़ी खबर का लिंक शेयर किया।
संजय गुप्ता की फिल्मों में एक्शन, दमदार डायलॉग और अपराध की दुनिया की कहानियों का अलग अंदाज देखने को मिलता था। यही वजह है कि उनकी बनाई कई फिल्में आज भी दर्शकों के बीच चर्चा में रहती हैं। उनके जाने से बॉलीवुड को बड़ा नुकसान हुआ है। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में हमेशा उनकी याद दिलाती रहेंगी।
Read More: Jiya Shankar Breakup Rumours: सगाई के 3 महीने बाद ही क्या टूट गया Jiya Shankar का..


Download Android App
Download iOS App




