Bhooth Bangla का ट्रेलर हुआ लॉन्च, देखें प्रियदर्शन की पुरानी फिल्मों से बनाई हुई खिचड़ी

Summary :

Bhooth Bangla Trailer: लगभग 14 साल के बड़े गैप के बाद, मशहूर डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार एक बार फिर साथ आ रहे हैं. दरअसल, ये जोड़ी एक बार फिर एक हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने की तैयारी में है. हालांकि पता नहीं ऐसा हो भी पाएगा या नहीं, अब हम ऐसा क्यों कह रहे हैं ये आपको आराम से बताते हैं. इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था और मेकर्स ने भी फाइनली 6 अप्रैल, सोमवार को यानी आज ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ‘भूत बंगला’…

Bhooth Bangla Trailer: लगभग 14 साल के बड़े गैप के बाद, मशहूर डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार एक बार फिर साथ आ रहे हैं. दरअसल, ये जोड़ी एक बार फिर एक हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने की तैयारी में है. हालांकि पता नहीं ऐसा हो भी पाएगा या नहीं, अब हम ऐसा क्यों कह रहे हैं ये आपको आराम से बताते हैं.

इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था और मेकर्स ने भी फाइनली 6 अप्रैल, सोमवार को यानी आज ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर पर कई दिनों से सस्पेंस बना हुआ था. पहले इसे 27 मार्च को रिलीज़ किया जाना था और बाद में इसे 30 मार्च के लिए बढ़ा दिया गया, लेकिन ट्रेलर दोनों तारीखों पर नहीं आया, जिससे फैंस काफी निराश हो गए थे. लेकिन इसे फाइनली मेकर्स ने आज जैसे ही रिलीज किया वैसे ही इसे देखकर ये लगने लगा कि पता नहीं अब बॉलीवुड में वो कॉमेडी कहां गई, जिसे देखकर सच में हंसी आया करती थी.

Bhooth Bangla Trailer: क्या है ट्रेलर में नया?

Bhooth Bangla Trailer
Bhooth Bangla Trailer (Source: Social Media)

बता दें कि इससे पहले टीज़र ने दर्शकों को फिल्म की अजीब दुनिया और किरदारों से मिलवाया था लेकिन ट्रेलर ने ‘भूत बंगला’ की कहानी को और गहराई से दिखाया है. वो बात अलग है कि ना टीजर देखकर ऐसा लग रहा था कि फिल्म में कुछ नया है और ट्रेलर देखकर तो और भी ज्यादा साफ हो गया कि फिल्म की कहानी में कुछ नया नहीं है, बल्कि दो चार फिल्मों को मिलाकर इसकी कहानी बना दी गई है.

Bhooth Bangla Trailer: किन फिल्मों पर बेस्ड है भूत बंगला का ट्रेलर?

Bhooth Bangla Trailer
Bhooth Bangla Trailer (Source: Social Media)

ट्रेलर देखने के बाद भूल भूलैया, फिर हेरा फेरी और वैलकम जैसी फिल्मों की यादें ताजा हो गई हैं. अक्षय कुमार एक बार फिर अपने कॉमिक अंदाज में नजर तो आ रहे हैं. पर सारे डॉयलॉग, स्क्रीन प्ले और ह्यूमर पहले की फिल्मों की ही तरह दिखाई दे रहा है, जिसमें कुछ नया नहीं है. ट्रेलर में वामिका गब्बी के साथ अक्षय की केमिस्ट्री को दिखाया गया है, जिसे देखकर साफ पता चलता है कि उसे जबरदस्ती कॉमेडी हॉरर में घुसाया गया है.

वहीं राजपाल यादव और परेश रावल ने भी कॉमेडी का डबल डोज तो दिया है, पर उनकी कॉमेडी में भी पुरानी फिल्मों के कैरेक्टर्स ही देखने को मिले हैं. ओवरऑल ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर एक ऐसा रोलर कोस्टर है जिसपर आप राइट तो करेंगे, पर आपको कोई एक्साइटमेंट नहीं होगी और ये लगेगा कि ये सारी चीजें हमनें पहले भी देख रखी है, तो इस वजह से हो सकता है कि आपको मजा भी ना आए.

Bhooth Bangla Trailer: हॉरर सस्पेंस के अलावा क्या होगा स्पेशल?

Bhooth Bangla Trailer
Bhooth Bangla Trailer (Source: Social Media)

लेकिन हां अगर फिल्म में वाकई कोई नई चीज होगी, तो वो होगा हॉरर सस्पेंस क्योंकि इसके अलावा हमें नहीं लगता कि इस फिल्म में कुछ और देखने को मिलने वाला है. ट्रेलर से अगर कहानी का अंदाजा लगाए तो पता चलता है कि फिल्म में किसी वधुसुर भूत की कहानी दिखाई जाएगी. अगर कास्ट की बात करें तो भूत बांग्ला में कई स्टार्स और दमदार कलाकारों की टीम है, जिसमें तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, स्वर्गीय असरानी, ​​वामिका गब्बी और मिथिला पालकर जैसे नाम शामिल हैं. ऐसे में ये मल्टी स्टारर फिल्म लोगों को कितना एंटरटेन करेगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

Read More: Rashmika Mandanna के Birthday पर जानिए उनका फिल्मी सफर, आखिर एक्ट्रेस ने कैसे की थी अपने करियर की शुरूआत?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।