Vaishakh Janmashtami 2026 Bhog: हिंदू धर्म में श्रीकृष्ण की उपासना का विशेष महत्व है। लड्डू गोपाल की अराधना के लिए जन्माष्टमी का पर्व सबसे सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। साल 2026 में 9 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन पूरी श्रद्धा से श्री कृष्ण का पूजन करने पर परिवार में सुख-समृद्धि आती है। भगवान को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष पकवानों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। आइए जानें इस अवसर पर लड्डू गोपाल को किन चीजो भोग लगाना चाहिए।
Vaishakh Janmashtami 2026 Bhog: इन पकवानों का लगाएं भोग

- फल और मेवे: ताजे फलों और सूखे मेवों का प्रसाद अर्पित करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। जिससे घर में धन-धान्य और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।
- धनिया की पंजीरी: जन्माष्टमी के प्रसाद में धनिया पंजीरी का विशेष स्थान है। यह पारंपरिक भोग न केवल सेहत के लिए अच्छा है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से इसे प्रभु को अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
- पंचामृत: दूध, दही, घी, शहद और चीनी के मिश्रण से तैयार पंचामृत का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। लड्डू गोपाल को इसका भोग लगाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और मन को शांति मिलती है।
- माखन और मिश्री: हमारे कान्हा जी को माखन अत्यंत प्रिय है, इसलिए इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। माखन-मिश्री का भोग लगाने से न केवल जीवन में मधुरता आती है, बल्कि आपसी संबंधों में भी प्रेम प्रगाढ़ होता है।
- खीर और हलवा: लड्डू गोपाल को मीठे में खीर या सूजी का हलवा अर्पित करने से जीवन में खुशियों का संचार होता है। शुभ कार्यों में इनका भोग लगाना उत्तम है और पूजा के बाद इसे प्रसाद स्वरूप वितरित करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
वैशाख जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल का पूजन करने से साधक को मानसिक शांति, वैभव और पारिवारिक एकता का वरदान मिलता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त इस दिन निश्छल भाव से श्रीहरि के अवतार की आराधना करता है, उसकी सभी इच्छाएं अवश्य पूर्ण होती हैं।
यह भी पढ़ें – Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 पर इन 5 चीजों का महादान दूर करेगा सारी दरिद्रता, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी


Download Android App
Download iOS App




