Kurti Ideas For Short Height: अगर आपकी हाइट भी छोटी है, तो कुर्ती चुनते समय सही डिजाइन, लंबाई और पैटर्न का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। सही कुर्ती न सिर्फ आपको स्टाइलिश दिखती है, बल्कि इसमें आप लंबा भी महसूस करती हैं। अगर आप भी अपने लिए सही कुर्ती चुनने में गलती करती हैं, तो आज हम आपको 4 कुर्ती आइडियाज के बारे में बताएंगे, जो छोटी हाइट वाली लड़कियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने लुक को और भी एलिगेंट दिखा सकती हैं।
Kurti Ideas For Short Height: शार्ट हाइट लड़कियों के लिए कुर्ती आइडियाज
1. मोनोक्रोम कुर्ता सेट

अगर आपकी हाइट छोटी है, तो आप मोनोक्रोम कुर्ता सेट को ट्राई कर सकती हैं। मोनोक्रोम आउटफिट का मतलब एक ही रंग का आउटफिट होता है। जब आप ऊपर से नीचे एक ही रंग के कपड़े पहनते हैं, तो इससे कलर का लगातार एक फ्लो बनता है, जो आपको लंबा दिखाने में मदद करता है।
2. वर्टिकल स्ट्राइप्स कुर्ती

आप वर्टिकल स्ट्राइप्स कुर्ती को भी पहन सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में लंबी धारियां बनी होती हैं। कुर्ती में ऊपर से नीचे की ओर बनी स्ट्राइप्स देखने वाले की नजर को भी ऊपर से नीचे की ओर ले जाती हैं और इससे आपकी हाइट ज्यादा लगती है।
3. हाई स्लिट कुर्ती
हाई स्लिट कुर्ती देखने में बेहद स्टाइलिश लगती है। जब आप इस तरह की कुर्ती को पहनती हैं, तो ये पैरों की लंबाई को और ज्यादा उभारती है। इस कुर्ती को पहनकर आप लंबी और स्लिम नजर आएंगी।
4. वी-नेक कुर्ती
आजकल वी-नेक कुर्ती का काफी ट्रेंड है, इसलिए आप वी-नेक कुर्ते को पहन सकती हैं। इस कुर्ती की खास बात ये है कि आपके बॉडी के ऊपरी हिस्से और गले को लंबा दिखाती है। इसे पहनकर आप स्लिम और स्मार्ट लुक कैरी सकती हैं।
Also Read: Shadi हो या Office Party, साड़ी के साथ खूब जचेंगे ये V-Neck Blouse, देखें 6 Fabulous Collection


Download Android App
Download iOS App




