Shadi हो या Office Party, साड़ी के साथ खूब जचेंगे ये V-Neck Blouse, देखें 6 Fabulous Collection

Summary :

V Neck Blouse Designs: साड़ी के साथ जब खूबसूरत डिजाइन का ब्लाउज पहनते हैं, तो लुक और भी खास नजर आता है। अगर आप भी साड़ी पहनती हैं तो अपने ब्लाउज कलेक्शन में वी नेक ब्लाउज डिजाइन (V Neck Blouse Designs) को जरूर शामिल करें। वी नेक ब्लाउज डिजाइन देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं। इस ब्लाउज डिजाइन को आप ऑफिस, फैमिली फंक्शन या किसी खास मौके पर साड़ी के साथ पहन सकती हैं। आइए जानते हैं, कुछ ब्लाउज डिजाइन आइडियाज। V Neck Blouse Designs: ट्रेंडिंग वी नेक ब्लाउज डिजाइन 1. फुल स्लीव वी नेक ब्लाउज आप शादी या…

V Neck Blouse Designs: साड़ी के साथ जब खूबसूरत डिजाइन का ब्लाउज पहनते हैं, तो लुक और भी खास नजर आता है। अगर आप भी साड़ी पहनती हैं तो अपने ब्लाउज कलेक्शन में वी नेक ब्लाउज डिजाइन (V Neck Blouse Designs) को जरूर शामिल करें। वी नेक ब्लाउज डिजाइन देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं। इस ब्लाउज डिजाइन को आप ऑफिस, फैमिली फंक्शन या किसी खास मौके पर साड़ी के साथ पहन सकती हैं। आइए जानते हैं, कुछ ब्लाउज डिजाइन आइडियाज।

V Neck Blouse Designs: ट्रेंडिंग वी नेक ब्लाउज डिजाइन

1. फुल स्लीव वी नेक ब्लाउज

front v neck blouse designs
front v neck blouse designs (Source: social media)

आप शादी या पार्टी फंक्शन में जाने वाली हैं तो फुल स्लीव वी नेक ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं। इस ब्लाउज डिजाइन को पहनकर आप रॉयल और क्लासी लुक पा सकती हैं। आप इसमें सिंपल या वर्क वाले ब्लाउज को चुन सकती हैं।

2. प्लेन वी नेक ब्लाउज

v neck blouse models
v neck blouse models (Source: social media)

आप छोटे फंक्शन, ऑफिस या बाहर जाने वाली हैं, तो प्लेन वी नेक ब्लाउज को पहन सकती हैं। प्लेन डिजाइन होने की वजह आप इसे प्रिंटेड, सिल्क या कॉटन की साड़ी के साथ आसानी से मैच कर सकती हैं। हल्के गहनों के साथ इसे स्टाइल करें और अपने लुक को ग्रेसफुल बनाएं।

3. प्रिंटेड वी नेक ब्लाउज

V Neck Blouse Designs
V Neck Blouse Designs (Source: social media)

अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए आप साड़ी के साथ प्रिंटेड वी नेक ब्लाउज को पहनें। आप हल्की या प्लेन साड़ी के साथ प्रिंटेड वी नेक ब्लाउज पहन सकती हैं। इसमें आप सुंदर प्रिंट वाले ब्लाउज को चुन सकती हैं इससे आपका लुक और भी यूनिक लगेगा।

4. वी नेक डीप ब्लाउज डिजाइन

v neck blouse designs
v neck blouse designs (Source: social media)

आप बेज कलर वाले नेक ब्लाउज पर भी विचार कर सकती हैं। इस ब्लाउज में मोती और कढ़ाई से फ्लोरल डिजाइन किया गया है। इसका डीप नेक स्टाइल इसे बेहद आकर्षक बनाता है। यह ब्लाउज साड़ी या स्कर्ट के साथ परफेक्ट रहेगा। इसको आप ट्रेडिशनल साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं।

5. रेड एंब्रॉयडरी ब्लाउज

V Neck Blouse Designs
V Neck Blouse Designs (Source: social media)

आप डीप V नेक डिजाइन वाला रेड एंब्रॉयडरी ब्लाउज को भी ट्राई कर सकती हैं। इस ब्लाउज को नेट फैब्रिक से बनाया गया है। इसका गोल्डन बॉर्डर लुक को और भी ग्लैमरस बनाता है। पार्टी या फेस्टिव मौकों के लिए यह ब्लाउज साड़ी या लहंगे के साथ परफेक्ट चॉइस है।

6. एम्ब्रॉयडरी वी नेक ब्लाउज

front v neck blouse designs
front v neck blouse designs (Source: social media)

एम्ब्रॉयडरी वी नेक ब्लाउज पहनकर आप अपने लुक को शानदार बना सकती हैं। मिरर वर्क, जरी या थ्रेड एम्ब्रॉयडरी वाली डिजाइन आपके लुक में एक चमक जोड़ देती है। सिंपल साड़ी के साथ ये डिजाइन देखने में बहुत खूबसूरत लगती है। किसी खास मौके पर आप साड़ी के साथ इस ब्लाउज डिजाइन को पहन सकती हैं।

Also Read: Classy Look के लिए 5 Latest Silver Ring Designs, चमक ऐसी की फीका लगेगा Gold और Diamond

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।