Morena NH-44 Accident: मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर टैंकर ने बाइक को रौंदा, 3 मजदूरों की मौत

Summary :

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में नेशनल हाईवे-44 पर घरौंना मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक दूध टैंकर ने तीन बाइक को रौंद दिया, जिससे तीनों बाइक सवारों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दूध टैंकर ने तीन बाइक को रौंद दिया। यह हादसा मुरैना जिले में नेशनल हाईवे-44 पर घरौंना मंदिर के पास हुआ है। इस हादसे में तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतक हिगोना गांव के रहने वाले बताए जा रहे है। इस हादसे के चलते मजदूरों की हंसती-खेलती जिंदगी उजड़ गई।

मजदूरी करके घर लौट जा रहे थे

इस हादसे में मृतक पेशे से मजदूर बताए जा रहे है। मजदूरों की पहचान 31 वर्षीय कल्लू ,18 वर्षीय गोपी , 50 वर्षीय प्रकाश के रूप में की जा रही है। तीनों मजदूर माहौर के गांव के रहने वाले थे। जांच में पता चला कि तीनों मजदूर मुरैना शहर में काम की खोज में आए थे। इस हादसे के चलते मृतकों के घर में मातम पसर गया। वहीं, परिवार में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।

 तीन मजदूरों की मौत

इस हादसे के चलते पुलिस को मौके पर घटनास्थल पर बुलाया गया। घटना में 2 लोग कल्लू और गोपी की मौके पर मौत हो, गई जबकि हादसे में घायल हुए युवक प्रकाश को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। इलाज के लिए भर्ती कराए गए प्रकाश ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टैंकर ड्राइवर मौके पर फरार

सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने कहा की गुरुवार की रात को उन्हें इस हादसे की खबर मिली जिसके बाद वह अपननी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि टैंकर ड्राइवर इस हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस अभी टैंकर ड्राइवर की खोज में जुटी हुई है।

Also Read: House Collapse in Chhatari Town: बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, 2 मंजिला इमारत गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, एक महिला घायल

Team Desk