Paan Coconut Peda Recipe: दिवाली पर मेहमानों का मुंह कराएं मीठा, घर पर आसानी से बनाएं यह टेस्टी पान कोकोनट पेड़ा

Summary :

दिवाली के मौके पर लोग अपने घर में तरह-तरह की टेस्टी मिठाइयां बनाते हैं, ताकि जब मेहमान घर आएं, तो उनका मुहं मीठा कराया जाए, तो आज हम आपको यहां पान कोकोनट पेड़ा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही सामग्री से बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई इसे बड़े चाव से खाता है। ऐसे में आइए इसे बनाने का तरीका और टिप्स जानते हैं। पान कोकोनट पेड़ा बनाने का तरीका सामग्री पान के पत्ते: 5-6 छोटे साइज के नारियल का बुरादा / कद्दूकस किया नारियल: 1.5…

दिवाली के मौके पर लोग अपने घर में तरह-तरह की टेस्टी मिठाइयां बनाते हैं, ताकि जब मेहमान घर आएं, तो उनका मुहं मीठा कराया जाए, तो आज हम आपको यहां पान कोकोनट पेड़ा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही सामग्री से बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई इसे बड़े चाव से खाता है। ऐसे में आइए इसे बनाने का तरीका और टिप्स जानते हैं।

पान कोकोनट पेड़ा बनाने का तरीका

easy diwali sweets at home
easy diwali sweets at home (Source: AI)

सामग्री

  • पान के पत्ते: 5-6 छोटे साइज के
  • नारियल का बुरादा / कद्दूकस किया नारियल: 1.5 से 2 कप
  • खोया / मावा या सूखा दूध: 1 कप
  • चीनी या पाउडर शुगर: 1/2 कप
  • गुलकंद: 1 बड़ा चम्मच
  • सौंफ: 1 छोटा चम्मच
  • दूध: 1/4 कप
  • इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • रोज़ एसेंस या गुलाब जल: 1/2 छोटा चम्मच
  • हरा खाने वाला रंग: 2-3 बूंदें
  • बादाम या पिस्ता: बारीक कटे हुए

पान कोकोनट पेड़ा बनाने की विधि

easy homemade peda recipe
easy homemade peda recipe (Source: AI)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले पान के पत्तों को अच्छी तरह धोकर डंठल हटा लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक मिक्सर जार में कटे हुए पान के पत्ते, सौंफ, दूध, गुलकंद और चीनी डालकर बारीक पीस लें।
  • एक नॉन-स्टिक या भारी तले की कढ़ाई लें। फिर इसमें खोया और पिसा हुआ पान का मिश्रण डालें।
  • फिर धीमी आंच पर इसे लगातार चलाते हुए पकाएं।
  • अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल, हरा रंग और कटे हुए बादाम/काजू का पाउडर मिलाएं।
  • जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे और कढ़ाई छोड़ने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर और रोज़ एसेंस डालें।
  • अच्छे से मिलाकर गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
  • हाथों में थोड़ा सा घी लगाएं, मिश्रण का थोड़ा सा हिस्सा लेकर गोल करें और हल्का सा दबाकर पेड़े का आकार दें।
  • अगर आप चाहें तो पेड़े को हल्के सूखे नारियल के बुरादे में कोट कर सकते हैं।
  • अब ऊपर से बारीक कटा पिस्ता या बादाम लगाकर गार्निश करें।

पान पेड़ा बनाने के लिए टिप्स

  • बहुत ज्यादा पान के पत्ते न डालें, वरना पेड़े में कड़वाहट आ सकती है। छोटे साइज के 5-6 पत्ते ही काफी होते हैं।
  • मिश्रण को हमेशा धीमी आंच पर पकाएं, तेज आंच पर खोया और नारियल जल सकते हैं और पेड़ा टाइट हो सकता है।
  • गुलकंद पहले से ही मीठा होता है, इसलिए चीनी की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार ही डालें।

Also Read: Suran ki Sabji Kaise Banaye: दिवाली के खास मौके पर ऐसे बनाएं सूरन की टेस्टी सब्जी, यहां देखें इसे बनाने की आसान रेसिपी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।