Jaggery Coconut Barfi Recipe: त्योहारों के इस खास मौके पर घर पर बनाएं गुड़ और नारियल की बर्फी, यहां देखें आसान रेसिपी

Summary :

गुड़ और नारियल की बर्फी बनाना बहुत ही आसान रेसिपी होता है। इसे आप हर फेस्टिवल पर आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं। अगर आपको मीठा खाने का शौक है और आप कुछ हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो गुड़ नारियल बर्फी एक बेहतरीन ऑप्शन है। इससे गुड़ की मिठास और नारियल का स्वाद मिलकर एक अलग ही मज़ा देता है। आइए देखते हैं कि घर पर आसानी से गुड़ नारियल बर्फी कैसे बनाई जा सकती है। गुड़ नारियल की बर्फी बनाने का तरीका सामग्री कद्दूकस किया हुआ नारियल: 2 कप गुड़: 1 कप घी: 2 बड़े चम्मच दूध:…

गुड़ और नारियल की बर्फी बनाना बहुत ही आसान रेसिपी होता है। इसे आप हर फेस्टिवल पर आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं। अगर आपको मीठा खाने का शौक है और आप कुछ हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो गुड़ नारियल बर्फी एक बेहतरीन ऑप्शन है। इससे गुड़ की मिठास और नारियल का स्वाद मिलकर एक अलग ही मज़ा देता है। आइए देखते हैं कि घर पर आसानी से गुड़ नारियल बर्फी कैसे बनाई जा सकती है।

गुड़ नारियल की बर्फी बनाने का तरीका

Easy Homemade Coconut Jaggery Barfi
Easy Homemade Coconut Jaggery Barfi (Source: AI)

सामग्री

  • कद्दूकस किया हुआ नारियल: 2 कप
  • गुड़: 1 कप
  • घी: 2 बड़े चम्मच
  • दूध: ½ कप
  • हरी इलायची पाउडर: ½ छोटा चम्मच
  • कटे हुए मेवे: सजावट के लिए

गुड़ नारियल की बर्फी बनाने की विधि

Sugar-Free Coconut Sweet
Sugar-Free Coconut Sweet
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गरम करें। फिर इसमें नारियल डालें और धीमी आंच पर भून लें।
  • ध्यान रखें कि नारियल का रंग ज्यादा भूरा न हो। इसे एक प्लेट में निकालकर अलग रख लें।
  • फिर उसी कढ़ाई में गुड़ और दूध डालें। धीमी आंच पर गुड़ को पूरी तरह पिघलने दें।
  • जब गुड़ अच्छी तरह घुल जाए, फिर इसे छान लें।
  • फिर छने हुए गुड़ के घोल को वापस कढ़ाई में डालें। अब इसमें भुना हुआ नारियल और इलायची पाउडर डालें।
  • इसके बाद धीमी आंच पर मिश्रण को लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए।
  • फिर एक थाली या बर्फी वाली ट्रे पर थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें।
  • तैयार मिश्रण को इसमें डालकर चम्मच की मदद से चारों तरफ फैला दें।
  • फिर ऊपर से कटे हुए मेवे और इलायची छिड़ककर हल्के हाथ से दबा दें।
  • इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने दें। जब यह थोड़ा सेट हो जाए, तो चाकू की मदद से अपने मनपसंद आकार में काट लें।

गुड़ बर्फी बनाने के लिए टिप्स

  • गुड़ में कई बार मिट्टी या कंकड़ होते हैं, इसलिए इसे पानी या दूध में घोलकर छानना बहुत जरूरी है।
  • मिश्रण को बहुत ज्यादा टाइट न करें, वरना बर्फी सख्त हो जाएगी।
  • अगर आपको सॉफ्ट बर्फी चाहिए, तो मिश्रण के कढ़ाई छोड़ने के तुरंत बाद गैस बंद कर दें।
  • इस बर्फी को आप एयर-टाइट डिब्बे में भरकर रूम टेम्परेचर पर या फ्रिज में 1 हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं।

Also Read: Strawberry Rasmalai Recipe: घर पर आसानी से बनाएं टेस्टी और क्रीमी स्ट्रॉबेरी रसमलाई, देखें इसे बनाने की आसान रेसिपी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।