Bread Malai Roll Recipe in Hindi: करवा चौथ के खास मौके पर मिनटों में बनाएं ब्रेड मलाई रोल, यहां देखें आसान रेसिपी और टिप्स

Summary :

अगर आप भी इस करवा चौथ पर कुछ स्पेशल मीठा खाना चाहते हैं, तो आज हम आपको यहां सबसे यूनिक मिठाई बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं ब्रेड मलाई रोल कि जिसे हर कोई बड़े चाव से खाता है, तो चलिए यहां इसे बनाने की रेसिपी जानते हैं, जिसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है, तो चलिए यहां इसे बनाने का तरीका और टिप्स जानते हैं। ब्रेड मलाई रोल बनाने का तरीका सामग्री ब्रेड स्लाइस: 8-10 ताज़ा व्हाइट ब्रेड दूध: 1…

अगर आप भी इस करवा चौथ पर कुछ स्पेशल मीठा खाना चाहते हैं, तो आज हम आपको यहां सबसे यूनिक मिठाई बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं ब्रेड मलाई रोल कि जिसे हर कोई बड़े चाव से खाता है, तो चलिए यहां इसे बनाने की रेसिपी जानते हैं, जिसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है, तो चलिए यहां इसे बनाने का तरीका और टिप्स जानते हैं।

ब्रेड मलाई रोल बनाने का तरीका

How to make bread malai roll
How to make bread malai roll (Source: Social Media)

सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस: 8-10 ताज़ा व्हाइट ब्रेड
  • दूध: 1 लीटर
  • मिल्कमेड या चीनी: 1/2 कप
  • मावा / खोया: 100 ग्राम
  • ताज़ी मलाई: 3-4 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स: बादाम, पिस्ता और काजू
  • केसर के धागे: थोड़े से

ब्रेड मलाई रोल बनाने की विधि

Bread Malai Roll Recipe
Bread Malai Roll Recipe (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में दूध उबालें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो धीमी आंच करके चीनी और इलायची पाउडर डालें।
  • इसके बाद दूध को तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा होकर आधा न रह जाए। फिर गैस बंद कर दें।
  • एक कटोरी में कद्दूकस किया हुआ मावा, ताज़ी मलाई, थोड़ी सी चीनी और बारीक कटे हुए कुछ ड्राई फ्रूट्स डालकर मिलाएं।
  • अब ब्रेड के चारों किनारों को चाकू की मदद से काटकर अलग कर लें।
  • अब एक ब्रेड स्लाइस को चॉपिंग बोर्ड पर रखें और बेलन से हल्का सा बेल लें।
  • चपटी की हुई ब्रेड के बीच में मावा और मलाई वाला मिश्रण रखें। अब ब्रेड को धीरे-धीरे घुमाते हुए टाइट रोल कर लें।
  • इसी तरह सभी ब्रेड के रोल तैयार करके सर्विंग प्लेट में रख लें।
  • अब तैयार किए गए ब्रेड रोल के ऊपर ठंडा-ठंडा गाढ़ा रबड़ी वाला दूध डालें, ताकि ब्रेड इसे अच्छी तरह सोख ले।
  • फिर ऊपर से बारीक कटे पिस्ता, बादाम और केसर के धागे डालकर सजाएं।
  • फिर इसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा करें और फिर सर्व करें।

मलाई रोल बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • हमेशा ताज़ा और सॉफ्ट ब्रेड का इस्तेमाल करें। पुरानी या सूखी ब्रेड मोड़ने पर टूटने या बिखरने लगती है।
  • ब्रेड के भूरे किनारे ज़रूर काट लें, वरना रोल आसानी से नहीं मुड़ेंगे।
  • ब्रेड को बेलन से बहुत ज़्यादा दबाव देकर न बेलें, बस हल्का सा चपटा करें ताकि वह फटे नहीं।
  • रबड़ी या दूध को बहुत ज़्यादा गर्म ब्रेड पर न डालें, वरना ब्रेड एकदम से गलकर टूट सकती है।
  • ब्रेड मलाई रोल को फ्रिज में ठंडा करने के बाद खाने पर इसका स्वाद बिल्कुल ‘रसमलाई’ जैसा आता है।

Also Read: Vrat Special Lauki Kheer Recipe: व्रत खोलने के लिए मिनटों में बनाएं टेस्टी और मलाईदार लौकी की खीर, देखें आसान रेसिपी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।