कीचड़ में फंसी कार को सांड ने दिया धक्का! वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये तो मददगार निकला; आखिर क्या है सच्चाई?

Summary :

Viral Video में कीचड़ में फंसी कार को धक्का देता दिखा सांड। लोग इसे मदद बता रहे हैं, जबकि वीडियो के असली या AI से बने होने पर सवाल उठ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अक्सर कई अनकही बातें सामने आती हैं, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। इंटरनेट की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए, इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। कभी जानवरों की मजेदार हरकतें तो कभी छोटे बच्चों का मासूमियत वाला प्यारा, जो लोगों का दिल जीत लेती हैं और लोगों में चर्चा का विषय बन जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक सांड कीचड़ में फंसी कार को धक्का देकर बाहर निकालता है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान ही नहीं बल्कि सोच में पड़ गए हैं और इंटरनेट पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

कीचड़ में फंसी कार को बाहर निकाल रहा सांड?

बता दें कि वायरल वीडियो में एक कार कीचड़ में फंसी दिख रही है। खराब रास्ते के कारण गाड़ी को आगे ले जाना ड्राइवर के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं है। तभी वहां एक सांड आता है और कार को पीछे से धक्का लगाने लगता है। यह घटना पास लगे कैमरे में कैप्चर हो जाता है और देखते ही देखते लोगों के बीच वायरल भी हो जाता है। इस वीडियो की खास बात सांड की समझदारी है, जिसने लोगों को रुककर इस घटना को देखने के लिए मजबूर कर दिया। video credit: @HalchalPriya

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन भी मिल रहे हैं। कुछ यूजर सांड की तारीफ़ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे AI बता रहे है। वहीं, कुछ लोग इस घटना को लेकर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो को लेकर एक सवाल है कि क्या यह घटना असली है या इसे AI की मदद से बनाया गया है। फिलहाल, वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई हैं। ऐसे में इसे पूरी तरह असली या AI से बना हुआ कहना सही नहीं होगा। पंजाब केसरी दिल्ली इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।