दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार, 30 अक्टूबर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट होने वाला है। इस कॉन्सर्ट के लिए ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ का मंच सज चुका है। इस दिन फैंस की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली मेट्रो ने अहम कदम उठाया है। आम दिनों में दिल्ली मेट्रो का संचालन रात के 11 बजे बजे तक होता है, लेकिन कॉन्सर्ट वाले दिन इसका संचालन रात 12 बजे तक किया जाएगा।
रात 12 बजे तक खुली रहेगी मेट्रो
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान ट्रैफिक जाम से बचने के लिए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 1 बजे से आधी रात तक आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। इसके साथ ही वेन्यू पर पार्किंग न होने की वजह से लोगों को मेट्रो से आने की सलाह दी गई है।
View this post on Instagram
खुद सिंगर दिलजीत ने वीडियो शेयर कर बताया है कि दिल्ली पुलिस ने हमें कहा है कि हम आपको ये रिक्वेस्ट कर दें। उन्होंने कहा कि फैंस की सुविधा के लिए इस दिन दिल्ली मेट्रो रात 12 बजे तक खुली रहेगी, ताकि लोग आसानी से आ-जा सकें। उन्होंने वीडियो में कहा कि “आप मेट्रों से आएंगे तो सुविधा होगा, आप मेट्रो से उतरेंगे, झट से आकर डांस किया, गाना गाया और भंगड़े पाए, फिर मेट्रो में बैठकर वापस चले गए।”
कितने बजे होगा कॉन्सर्ट?
दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का कई लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस को शाम 4 बजे तक पहुंचने की सलाह दी गई है। यह शो शाम 7:30 बजे शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा बहुत हैं, लेकिन टाइम कम है। इसकी वजह से ही इस दिन मेट्रों 12 बजे तक खुली रहेगी।
स्टेडियम कैसे पहुंचे?
- अगर आप मेट्रो से जाते हैं, तो वायलेट लाइन से जा सकते हैं। इससे आप सीधे JLN स्टेडियम या जंगपुरा उतर जाएं। इससे आपको गेट नंबर 13, 14 और 17 पास पड़ेंगे। इसके अलावा आप येलो लाइन से भी जा सकते हैं, आप INA या जोर बाग उतरकर वहां से कैब लें और कुशक नाला बस डिपो रेड लाइट आएं, यहां से गेट 3, 6 और 8 की एंट्री है।
- मेट्रो के अलावा आप कैब या ऑटो से जा रहे हैं, तो आर्क बिशप मार्ग, लाल मस्जिद प्रगति विहार, कुशक नाला बस डिपो, आर्क बिशप मार्ग, लाल मस्जिद, प्रगति विहार या कुशक नाला बस डिपो उतरे।


Download Android App
Download iOS App




