Haldwani News Today: हल्द्वानी में दीपावली पर 65 मेगावाट के पार पहुंचेगी बिजली की मांग

Summary :

शहर में बिजली की खपत 65 मेगावाट के पार पहुंच सकती है। इसे देखते हुए विभाग ने शहर के 32 फीडरों पर निगरानी बढ़ा दी है। दीपावली पर बिजली की मांग में करीब पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

दीपावली पर हल्द्वानी रोशनी से जगमगाने को तैयार है, लेकिन त्योहार के दौरान बढ़ने वाली बिजली की मांग ऊर्जा निगम के लिए चुनौती भी होगी। अनुमान है कि शहर में बिजली की खपत 65 मेगावाट के पार पहुंच सकती है। इसे देखते हुए विभाग ने शहर के 32 फीडरों पर निगरानी बढ़ा दी है। ट्रांसफार्मरों की जांच और विद्युत लाइनों का रखरखाव भी किया गया है, ताकि त्योहार पर बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे।

5% तक बढ़ोतरी होने का अनुमान

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार बिष्ट के मुताबिक, दीपावली पर बिजली की मांग में करीब पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। वहीं, अधीक्षण अभियंता रवि राजोरिया के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले की विद्युत मांग 1185.726 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई है। जिले में 31 उपकेंद्र और 161 फीडरों के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जा रही है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।