हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा का लड़ेंगे उपचुनाव, जानें कौन होगा विपक्ष का उम्मीदवार

Summary :

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी की नजरें विपक्ष के उम्मीदवार के नाम पर टिकी हैं। भाजपा और विपक्षी दल चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं। जानिए हरदीप सिंह पुरी की उम्मीदवारी, राज्यसभा उपचुनाव और विपक्ष के संभावित उम्मीदवार से जुड़ी अहम जानकारी।

मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने हरदीप सिंह पुरी के नाम को मंजूरी दी है।

बीजेपी ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज बुधवार, 28 अक्टूबर को मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से जारी एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा की सीट के लिए पुरी की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। पार्टी के बयान में कहा गया, “भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी के नाम को मंजूरी दे दी है।”

आखिर क्यों हो रहे हैं चुनाव?

मालूम हो कि बीजेपी ने यह घोषणा ऐसे समय पर की है जब मध्य प्रदेश की राज्यसभा की एक सीट के लिए तैयारियां जोरो-सोरो से चल रही हैं। याद हो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इससे पहले 22 अक्टूबर को, भारत चुनाव आयोग ने एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश से राज्यसभा के उपचुनाव के लिए कैलेंडर जारी की थी। ECI की तरफ से जारी प्रेस नोट के अनुसार, मुरुगन के इस्तीफे के बाद 14 अक्टूबर 2026 को यह सीट खाली हुई थी। राज्य सभा में उनका कार्यकाल मूल रूप से 2 अप्रैल 2030 को समाप्त होने वाला था।

एमपी राज्यसभा उपचुनाव कब होंगे?

निर्वाचन आयोग के अनुसार, उपचुनाव के लिए अधिसूचना 26 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने का लास्ट डेट 2 नवंबर 2026 है, और नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर 2026 को होगी। उम्मीदवार वापस लेने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 तय की गई है। वोटिंग 12 नवंबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच होगा, और उसी दिन शाम 5:00 बजे वोटों की गिनती की जाएगी। चुनाव आयोग ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर से पहले पूरी कर ली जाएगी।

कौन है हरदीप सिंह पुरी?

हरदीप सिंह पुरी भारत की मोदी सरकार में 2021 से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। 1974 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी रहे पुरी ने 2009 से 2013 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में काम किया। उनका जन्म 15 फरवरी 1952 में दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली के हिंदू कॉलेज से प्राप्त की।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।