जयपुर में एक फर्नीचर गोदाम में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में करीब 3 से 5 किलोमीटर तक काफी तेज आग की लपते दिखाई दी। यह हादसा जयपुर के खानिया बंधा के इलाके में मंगलवार को 10बजे हुआ है। इस हादसे के चलते लोगों में काफी हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां और पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुचीं।
40 लाख का सामान जलकर खाक
गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि गोदाम में तैयार फर्नीचर और कच्चा माल रखा हुआ था तब ही अचानक से गोदाम में आग लगी। जिसमें दमकल की कई गाड़ियां को आग को काबू करने में करीब 2 घंटे से ज्यादा समय लग गया। फर्नीचर गोदाम के मालिक और कर्मचारी ने बताया कि आग में करीब 40 लाख तक के समान का नुकसान हुआ है। वहीं फ़िलहाल पुलिस अभी इस नुकसान की कोई पुष्टि नहीं कर रही है।
गोदाम के पास स्थित होटल को खाली कराया
कर्मचारियों ने बताया कि गोदाम के पास का होटल आग लगने के बाद खाली कराया गया है । इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आग उस समय लगी जब होटल में 6 से 7 कर्मचारी और अन्य लोग काम कर रहे थे। पुलिस को इस घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने होटल को खाली करा दिया। बताया गया कि गोदाम में आग पीछे के हिस्से से फैली थी और होटल के पीछे ट्रांसफार्मर था, जिसके कारण आग लगने का खतरा ओर भी बढ़ गया। लेकिन पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने मौके पर स्थिति को संभाला।
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस को इस घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि 6 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। फ़िलहाल अभी पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। वहीं ख़ुशी की बात यह है कि इस घटना में किसी की भी मौत नहीं हुई है।


Download Android App
Download iOS App




