Karwa Chauth 2026 Bank Holiday: खुलेंगे या बंद रहेंगे बैंक? दिल्ली, बिहार समेत जानें इन राज्यों में क्या है अपडेट, देखें लिस्ट

Summary :

Karwa Chauth 2026 Bank Holiday: करवा चौथ के दिन बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले छुट्टी की जानकारी जरूर जांच लें। 29 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे, जबकि अन्य राज्यों में सामान्य कामकाज जारी रहेगा। ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और ATM सेवाओं के जरिए ग्राहक पैसों का लेनदेन कर सकेंगे।

Karwa Chauth 2026 Bank Holiday:  आज करवाचौथ का त्योहार है। ऐसे में लोगों के बीच यह कन्फ्यूजन बनी हुई है कि क्या आज बैंक खुलेंगे की नहीं।  क्योंकि  बैंक बंद होने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप, 29 अक्टूबर को बैंक  जाकर कोई जरूरी काम करने वाले हैं, तो पहले अपने राज्य में बैंक की छुट्टी के बारे में जान लें।

अक्टूबर के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, करवा चौथ के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में बैंक  बंद रहने की जानकारी दी गई है। वहीं, देश के बाकी राज्यों में बैंक नॉर्मल  रूप से खुले रहेंगे। लेकिन, बैंक की छुट्टियां राज्य और स्थानीय त्योहारों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या RBI की छुट्टियों की लिस्ट  जरूर देख लें।

29 अक्टूबर को कहां बंद रहेंगे बैंक?

  • 29 अक्टूबर को करवा चौथ की वजह से  हिमाचल प्रदेश में बैंक  में छुट्टी रहेगी।
  • इस दौरान सरकारी और प्राइवेट  बैंक बंद रहेंग।   इनमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक और ICICI बैंक जैसे बैंक शामिल हैं।
  • इसका मतलब है कि हिमाचल प्रदेश में रहने वाले कस्टमर को ब्रांच जाकर बैंकिंग से जुड़े काम निपटाने के लिए दूसरे दिन  का इंतजार करना पड़ सकता है।

दिल्ली-UP समेत दूसरे राज्यों में क्या है अपडेट

  • हिमाचल प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में 29 अक्टूबर को करवा चौथ के कारण बैंक बंद रहने की छुट्टी नहीं बताई गई है।
  • दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में बैंक खुले रह सकते हैं।
  • इसके अलावा कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में भी बैंक नॉर्मल  रूप से काम करेंगे।
  • लेकिन, स्थानीय छुट्टी या बैंक की विशेष सूचना के कारण नियम अलग हो सकते हैं।

बैंक बंद होने पर भी कर सकेंगे ऑनलाइन काम

  • बैंक  बंद होने का मतलब यह नहीं है कि सभी बैंकिंग सेवाएं भी बंद हो जाएंगी।
  • कस्टमर  इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के जरिए पैसों का लेनदेन कर सकते हैं।
  • ATM से कैश  निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रह सकती है।
  • हालांकि, चेक क्लियरेंस, बैंक  में डाक्यमेन्ट  जमा करने और बैंक कर्मचारियों की मदद से किए जाने वाले कुछ कामों पर  छुट्टी के  चलते असर पड़ सकता है।
  • इसलिए अगर आपको कोई जरूरी काम करना है, तो पहले ही उसकी योजना बना लें और बैंक जाने से पहले छुट्टी की जांच लें।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth School Holiday 2026: करवा चौथ पर कल स्कूलों की छुट्टी या लगेगी क्लास? जानें दिल्ली-UP समेत इन राज्यों का अपडेट

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।