दिल्ली में त्योहारी सीजन के समय बड़ी लूटकांड की घटना सामने आई है जहां दिन दहाड़े लाहौरी गेट में चर्च मिशन पुलिस चौकी के पास 4 बदमाश पूरी योजना के साथ ऑफिस के अंदर घुसे और बंदूक की नोक पर कर्मचारियों को डरा-धमकाकर अलमारी में रखे 2.30 करोड़ रुपये बैग में लूटकर फरार हो गए है। बताया जा रहा है कि यह घटना 28 अक्टूबर की है जहां बदमाशों ने करोड़ों रूपये की लूटपाट करके कार में सवार होकर फरार हो गए है। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है औऱ सभी CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है।
बंदूक की नोक पर लूट
बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी प्लानिंग कर रखी थी और फरार होने के लिए लाहौरी गेट के पास कार को भी तैयार रखा था। बदमाश दिनदहाड़े दफ्तर में घुसे और बंदूक की नोक पर कर्मचारियों को धमकाने लगे। कर्मचारियों द्वारा विरोध करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई और कुछ ही समय में 2.30 करोड़ रुपये बैग में भरकर खड़ी कार में फरार हो गए है। बदमाशों की बडी लूटकांड दिखाती है कि इनके हौसले कितने बुलंद है।
CCTV फुटेज से जांच जारी
पुलिस ने इस मामले में कई धाराओं के साथ केस दर्ज कर दिया है और बदमाशों की पहचान करने के लिए सभी रूट के CCTV फुटेज से जांच की जा रही है और जिन रूट से बदमाश फरार हुए है उन रूट के भी कैमरा फुटेज खंगाले जा रहे है। जिससे बदमाशों की पहचान की जा सके। बताया जा रहा है कि पुलिस बदमाशों को ढूंढने में लगी हुई है और कुछ फुटेज में बदमाश बैग लेकर फरार होते हुए भी नजर आ रहे है।
चार टीमों का गठन
पुलिस ने इस क्राइम को करने वालों को ट्रैक करने के लिए चार टीमें बनाई हैं और लूट की जगह से लेकर भागने की जगह तक, पूरे रास्ते का भी पता लगा रहे हैं। यह भी पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या अपराधियों ने उस ऑफिस की रेकी की थी, जहां उन्होंने लूट की थी। इस बात की भी जांच चल रही है कि क्या आरोपियों को ऑफिस के अंदर कैश होने की पहले से जानकारी थी और क्या किसी अंदर के आदमी ने दोषियों को कोई जानकारी लीक की थी।


Download Android App
Download iOS App




