Bhopal Wife Suicide Case: करवाचौथ में पति ने पार्लर भेजने से रोका, पत्नी ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

Summary :

पत्नी आरती ने अपने पति से पार्लर ले जाने को कहा लेकिन पति ने उन्हें साफ़ इंकार कर दिया और अपने कमरे में गई और पंखे से फांसी लगा ली। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस को मौके पर बुलाया गया

मध्य पदेश के राजधानी भोपाल से एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने पति से विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। जांच में पता चला की विवाद का कारण करवाचौथ के अवसर पर पार्लर जाने को लेकर था। इस खबर को सुनते ही पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। मृतका की पहचान 44 साल की आरती के रूप में की गई है।

पत्नी ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

जांच में पता चला की पत्नी आरती ने अपने पति से पार्लर ले जाने को कहा लेकिन पति ने उन्हें साफ़ इंकार कर दिया। आरती अपने पति से काफी नाराज हो गयी जिसके चलते वह दिन में अपने कमरे में गई और पंखे से फांसी लगा ली। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस को मौके पर बुलाया गया । पुलिस को जांच में पत्नी के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अपने पति के लिए लिखा है कि थैंक्यू हसबैंड, मैं जा रही हूं, आप खुश रहो। पुलिस फ़िलहाल अभी इस मामले में जांच कर रही है।

बेटे के स्कूल जाने के बाद लिया था यह फैसला

पुलिस की जानकारी में पता चला की पत्नी आरती ने यह कदम अपने सुसर के सोने के बाद और 14 वर्षीय बेटे को स्कूल भेजने के बाद लिया था। वहीं आरती के सुसर ने बताया की आरती रोज साढ़े चार बजे चाय देने के लिए आती थी लेकिन घटना के दिन वह कमरे से बाहर नहीं आई तो ससुर को चिंता हुई और वह कमरे के दरवाजे को खट-खटाने लगे। लेकिन जवाब न आने पर वह खिड़की का कांच तोड़कर अंदर देखने लगे तो आरती जमीन पर गिरी हुई दिखाई दी। ससुर ने बताया की आरती के गले में दुप्पटा का एक हिस्सा फंसा हुआ था वहीं दूसरा हिस्सा पंखे में फंसा दिखाई दिया।

परिवार में पसरा मातम

आरती की इस हालत को देखने के बाद आरती के परिवार ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जिसके चलते खुशहाल परिवार में मातम छा गया। साथ ही डॉक्टर ने उनका पोस्टमार्टम करने के बाद  मंगलवार को उनके परिवार को दे दिया। वहीं आरती का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।

Team Desk