पाकिस्तान में इलाज के एम्बुलेंस में आई गर्भवती महिला समेत परिवार और डॉक्टर की टीम बड़े हादसे का शिकार हो गई है। बता दें कि पाकिस्तान के थारपारकर जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट में एक गर्भवती महिला समेत 9 लोगों की मौत हो गई। यह धमाका एक स्वास्थ्य केंद्र पर खड़ी एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर बदलने के दौरान हुआ है। जिसमें गर्भवती महिला समेत 9 लोगों की मौत हो गई है।
गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
अस्पताल प्रशासन और रेस्क्यू टीम के अनुसार, जब कर्मचारी ऑक्सीजन सिलेंडर लगा रहे थे, तब एक गर्भवती महिला एम्बुलेंस के अंदर ही मौजूद थी। इसी दौरान हुए धमाके से आग लग गई। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में पीपीएचआई का एक डिस्पेंसर, एम्बुलेंस ड्राइवर, एक चौकीदार और एक अन्य कर्मचारी शामिल था। पीड़ितों में एक गर्भवती महिला और उसके साथ आए दो लोग भी शामिल थे। वहीं घायलों में बेसिक हेल्थ सेंटर की दो दाई और एक महिला अटेंडेंट भी शामिल हैं।
कई परिवारों में मातम पसरा
पीपल्स प्राइमरी हेल्थकेयर इनिशिएटिव’ संचालित एम्बुलेंस में धमाका होने और आग लगने के बाद 9 लोगों की मौत हो गई है और घायलों को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया लेकिन शुरुआती इलाज के बाद घायलों को कराची भेज दिया गया था। इस घटना के बाद कई परिवारों में मातम पसर गया है।
जांच के आदेश जारी
एंबुलेंस में सिलेंडर बदलने के दौरान आग तेजी से फैली और एंबुलेंस के अंदर मौजूद गर्भवती महिला समेत कई लोग बाहर नहीं निकल पाए और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद रेस्क्यू टीम ने घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता दी वहीं सिंध के प्रशासन ने दुख जताते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




