सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोगों को स्किन से जुड़ी कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह मौसम ऐसा होता है जब ठंड में हवा के कारण स्किन काफी ज्यादा ड्राई होने लगती है, इसलिए लोग बाजार में मिलने वाले महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप इन प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपकी स्किन खराब होने लगती हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको यहां कुछ ऐसे स्किन केयर रूटीन बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप स्किन को सॉफ्ट बना सकते हैं।
सर्दियों में ऐसे करें स्किन केयर

1. चेहरे को धोना
सर्दियों में बहुत ज्यादा या कैमिकल वाले फेसवॉश का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। हमेशा एक माइल्ड, क्रीमी या हाइड्रेटिंग क्लींजर का इस्तेमाल करें, जो आपकी त्वचा की नमी को बनाए रखे। फेस को धोने के लिए बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि गर्म पानी त्वचा को और ज्यादा सूखा बना देता है।
2. टोनिंग
अगर आप टोनर का इस्तेमाल करते हैं, तो एल्कोहल-फ्री और हर्बल टोनर चुनें। यह त्वचा के पीएच लेवल को कंट्रोल में रखता है और ओपन पोर्स को टाइट करता है। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई हो गई है, तो आप इस स्किन केयर को छोड़ भी सकते हैं।
3. सीरम का इस्तेमाल
सर्दियों के मौसम में हल्का हाइड्रेटिंग सीरम, जैसे कि हायलूरॉनिक एसिड वाला सीरम, स्किन की गहराई में जाकर नमी पहुंचाता है। इसे स्किन पर हल्की थपथपाहट के साथ लगाएं। इससे आपकी स्किन बहुत ज्यादा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी।

4. मॉइश्चराइजेशन
सूखी त्वचा के लिए मॉइश्चराइजर सबसे जरूरी होता है। चेहरा धोने के ठीक बाद मॉइश्चराइजर लगाएं, ताकि नमी अंदर लॉक हो जाए। सर्दियों के लिए ऐसे मॉइश्चराइजर लें, जिनमें शिया बटर, कोको बटर, ग्लिसरीन, या सेरामाइड्स हों। ये चीजें स्किन को लंबे समय तक सॉफ्ट रखती है।
5. सनस्क्रीन
सर्दियों की हल्की धूप स्किन के लिए बहुत ज्यादा अच्छी होती है, लेकिन तेज धूप त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें। आप हाइड्रेटिंग या एसपीएफ वाले मॉइश्चराइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है।
6. रात का स्किन केयर रूटीन
रात को सोने से पहले त्वचा को रिपेयर होने का मौका मिलता है, इसलिए सोने से पहले चेहरे का सारा मेकअप और दिनभर की धूल-मिट्टी जरूर साफ करें।रात में हल्के लोशन की जगह थोड़ा गाढ़ा नाइट क्रीम या कुछ बूंदें बादाम के तेल/नारियल के तेल की चेहरे पर लगाकर हल्की मालिश करें। सुबह स्किन सॉफ्ट और खिली-खिली महसूस होगी।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई स्वास्थ्य संबंधी सामग्री केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से है। इसे किसी भी पेशेवर चिकित्सीय निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी चिकित्सीय स्थिति या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के संबंध में हमेशा अपने डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य प्रदाता से सलाह लें।


Download Android App
Download iOS App




