लिवर हमारे शरीर का वह हिस्सा होता है, जिसे हेल्दी रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। यह शरीर से खराब चीजों को बाहर निकालने, खाने को पचाने और एनर्जी को सेफ रखने का काम करता है। अगर आप भी सही तरह से खाना नहीं खाते हैं और अपनी लाइफस्टाइल को ठीक तरह से बैलेंस नहीं करते हैं, तो इससे हमारे लिवर पर बहुत गहरा असर पड़ता है। लिवर को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने के लिए रोजाना के खान-पान में सही चीजों को शामिल करना बहुत जरूरी होता है।
लिवर को हेल्दी बनाने के लिए बेस्ट हैं ये फूड्स

1. लहसुन
लहसुन को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे यह आपके शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें एलीसिन और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह लिवर एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलने में आसानी होती है।
2. हल्दी
हल्दी सिर्फ सब्जी में डालने के लिए नहीं, बल्कि लिवर के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें करक्यूमिन नाम का जरूरी तत्व पाया जाता है। यह लिवर की सूजन को कम करने में मदद करता है और फैटी लिवर की समस्या से राहत दिलाता है।
3. हरी पत्तेदार सब्जियां
डॉक्टर्स का भी कहना है कि अगर आप अपनी रोजाना की डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करते हैं, तो इससे आपके शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। पालक, मेथी और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियों में भरपूर क्लोरोफिल पाया जाता है। यह खून में मौजूद खराब केमिकल्स को साफ करके लिवर का बोझ कम करती हैं।

4. नींबू और खट्टे फल
अगर आप रोजाना खट्टे फलों का सेवन करते हैं, तो इससे आपके लिवर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। नींबू, संतरा और मौसंबी में विटामिन सी पाया जाता है। यह लिवर को डिटॉक्सिफाई करने वाले एंजाइम्स को तेज करता है।
5. जैतून का तेल
अगर आप बहुत ज्यादा तेल का सेवन करते हैं, तो इससे आपके लिवर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खाना बनाने के लिए सही मात्रा में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करने से लिवर में फैट का स्तर कंट्रोल रहता है।
6. ग्रीन टी
कैफीन का सेवन करने की जगह आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इसमें कैटेचिन नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। यह लिवर में फैट जमा होने से रोकता है और लिवर के कार्य करने की क्षमता को बेहतर बनाता है।
Also Read: स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, जानिए H1N1 वायरस के शुरुआती लक्षण और खुद को बचाने के आसान उपाय


Download Android App
Download iOS App




