स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, जानिए H1N1 वायरस के शुरुआती लक्षण और खुद को बचाने के आसान उपाय

Summary :

स्वाइन फ्लू (इन्फ्लूएंजा ए वायरस एच1एन1) एक संक्रामक बीमारी है जो देशभर में, खासकर दिल्ली में तेज़ी से फैल रही है। कई सालों बाद इसके मामले इतनी बड़ी संख्या में सामने आए हैं और डॉक्टर इसके और बढ़ने की आशंका जता रहे हैं। यह सांस के ज़रिए एक व्यक्ति से दूसरे में आसानी से फैलता है।

Swine Flu Symptoms In Hindi: स्वाइन फ्लू एक संक्रामक बीमारी है, जो इन्फ्लूएंजा ए वायरस एच1एन1 (H1N1) के कारण फैलती है। देशभर के कई राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामले निकल कर सामने आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में H1N1 इन्फ्लुएंजा के मामले काफी ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं। कई सालों बाद स्वाइन फ्लू के इतने ज्यादा केस सामने आए हैं। डॉक्टर्स का मानना है कि आगे चलकर ये और भी तेजी से बढ़ सकता है। यह सांस के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलती है। नार्मल सर्दी-जुकाम और स्वाइन फ्लू के लक्षण काफी हद तक मिलते-जुलते हैं, इसलिए सही समय पर इसके लक्षणों को पहचानना जरूरी है। ऐसे में आइए इसके लक्षण और उपाय जानते हैं।

Swine Flu Symptoms: स्वाइन फ्लू के लक्षण

 

Swine Flu Symptoms
Swine Flu Symptoms (Source: Social Media)
  • तेज बुखार आना और ठंड लगना
  • लगातार खांसी होना
  • गले में खराश या दर्द होना
  • सिरदर्द और शरीर में तेज ऐंठन या थकावट होना
  • सांस लेने में कठिनाई या सांस फूलना
  • नाक बहना या नाक बंद होना
  • उल्टी या दस्त होना

Swine Flu se Bachne ke Upay: स्वाइन फ्लू के उपाय और बचाव

Swine Flu se Bachne ke Upay
Swine Flu se Bachne ke Upay (Source: Social Media)
  • अपने हाथों को साबुन और पानी से कम से कम बीस सेकंड तक अच्छी तरह धोएं। सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें, खासकर पब्लिक प्लेस वाली जगहों को छूने के बाद।
  • भीड़भाड़ वाले बाजारों, गाड़ियों या अस्पतालों जैसी जगहों पर जाते समय हमेशा एन-95 या सर्जिकल मास्क पहनें।भीड़भाड़ वाले जगह पर जाने से बचें और बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें।
  • खांसते या छींकते समय हमेशा अपनी नाक और मुंह को रुमाल या टिश्यू पेपर से ढकें। इस्तेमाल किए गए टिश्यू को तुरंत डस्टबिन में फेंक दें।
  • जिन लोगों को सर्दी, जुकाम, खांसी या बुखार जैसे लक्षण दिखाई दें, उनसे दूरी बनाकर रखें।
  • अपने गंदे हाथों से अपनी आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें, क्योंकि वायरस इन रास्तों से शरीर में आसानी से चले जाते हैं।
  • इम्युनिटी मजबूत रखने के लिए विटामिन सी से भरपूर फल जैसे संतरा, नींबू, आंवला, हरी सब्जियां और हेल्दी डाइट लें। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए सही मात्रा में गुनगुना पानी और सूप पिएं।
  • घर के दरवाजों के हैंडल, सीढ़ियों की रैलिंग और रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों को समय-समय पर डिसइंफेक्ट करते रहें।
  • अगर ज्यादा गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर की बताई गई एंटीवायरल दवाएं सही समय पर लें।
  • स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए फ्लू की साल वाली वैक्सीन लगवाना जरूरी है।

Also Read: सुबह उठते ही फोन देखने की है आदत? मानसिक शांति और अच्छी सेहत के लिए आज ही बदलें ये आदतें

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।