Healthy Digital Habits for Mind: आजकल की डिजिटल दुनिया ने हमारी ज़िंदगी को जितना आसान बनाया है, उतना ही यह हमारे शरीर और दिमाग को थका, कमजोर भी बना रहा है। सुबह उठते ही फ़ोन की स्क्रीन देखना और रात को सोने से ठीक पहले तक स्क्रॉल करना हमारी मानसिक शांति को परेशान करता है। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए डिजिटल डिटॉक्स और स्वस्थ डिजिटल आदतें अपनाना आज के समय में बेहद जरूरी हो गया है। ऐसे में हम यहां आसान और क्रिस्पी आदतें दी गई हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने दिमाग को शांत और फ्रेश रख सकते हैं।
डिजिटल दुनिया से बचने के उपाय

1. डिजिटल मॉर्निंग रूटीन
सुबह उठते ही सबसे पहले फोन चेक करने से दिन की शुरुआत तनाव के भारी बोझ के साथ होती है, इसलिए उठने के बाद पहले 30 से 60 मिनट तक फोन को हाथ न लगाएं। इस समय का इस्तेमाल चाय पीने, मेडिटेशन करने या हल्की एक्सरसाइज के लिए करें। इससे आपका दिमाग पूरे दिन शांत और खुश रहेगा।
2. नोटिफिकेशन कंट्रोल करें
हर बार फोन की घंटी बजने पर हमारा ध्यान भटकता है, जिससे मानसिक थकान और भी ज्यादा बढ़ जाती है। सोशल मीडिया ऐप्स और शॉपिंग ऐप्स के नोटिफिकेशन्स को बंद कर दें। सिर्फ ज़रूरी कॉल्स और मैसेज के टोन ऑन रखें। बार-बार ध्यान नहीं भटकेगा और आप अपने काम पर बेहतर फोकस कर पाएंगे।

3. ‘स्क्रीन-फ्री’ ज़ोन बनाएं
घर में कुछ जगहें ऐसी होनी चाहिए जहां आप गैजेट्स का इस्तेमाल बिल्कुल न हो। अपने बेडरूम और डाइनिंग टेबल को ‘नो-फोन ज़ोन’ बनाएं। खाना खाते समय सिर्फ उसी पर ध्यान देने से परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बेडरूम में फोन न रखने से नींद अच्छे से आएगी और आप बीमारियों से बच जाएंगे।
4. माइंडफुल सोशल मीडिया का इस्तेमाल
सोशल मीडिया पर दूसरों की ज़िंदगी की तुलना अपनी ज़िंदगी से करने से चिंता और तनाव बढ़ता है। उन अकाउंट्स को तुरंत अनफॉलो या म्यूट कर दें, जो आपको नेगेटिव महसूस कराते हैं। स्क्रीन टाइम का एक समय तय करें। जिससे दिमाग में फालतू की बातें नहीं भरेंगी और आप अच्छा महसूस करेंगे।
Also Read: Iron Rich Foods for Women: महिलाओं में खून और हीमोग्लोबिन की कमी होगी दूर, डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड्स.369



Download Android App
Download iOS App




