सिंगल चाइल्ड की Parenting में ध्यान रखें ये 5 बातें
1. बच्चे के दोस्त बनें

जो पेरेंट्स बहुत ज्यादा व्यस्त रहते हैं और बच्चे के साथ घुलते-मिलते नहीं, उनके बच्चों के गलत राह पर जाने का डर ज्यादा रहता है। इसलिए बच्चे के साथ एक दोस्त की तरह रहें। इससे बच्चा खुद को अकेला महसूस नहीं करेगा और आपसे हर बात शेयर भी करेगा।
2. हर जिद्द पूरी न करें
इकलौते बच्चे के पेरेंट्स अक्सर उसकी हर मांग तुरंत पूरी कर देते हैं। इससे बच्चा जिद्दी हो जाता है और उसे चीज़ों की सही कीमत या अहमियत समझ नहीं आती। आगे चलकर यह आदत आपके लिए ही परेशानी बन सकती है। इसलिए बच्चे की हर बेवजह जिद मानने से बचें।
3. बच्चे को आत्मनिर्भर बनाएं

पेरेंट्स का पूरा ध्यान मिलने की वजह से बच्चे अपने छोटे-मोटे कामों के लिए भी दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए बचपन से ही खुद का काम खुद करना सिखाएं जैसे, किताबें सही जगह रखना, साफ सफाई रखना, खुद से नहाना और अपने हाथ से खाना खाना।
4. ज्यादा सुविधाओं की आदत न डालें
पेरेंट्स अपने इकलौते बच्चे को खुश करने के लिए हर महंगी और बड़ी सुविधा देने की कोशिश करते हैं। ऐसा करने के बजाय बच्चे को कम और सीमित चीजों में खुश रहने की आदत डालें ताकि वह चीजों की कद्र करना सीखे।


Download Android App
Download iOS App




