Signs your partner is micro-cheating: प्यार में ‘माइक्रो-चीटिंग’ बन सकती है ब्रेकअप की वजह, ये 8 इशारे हैं खतरे की घंटी

Summary :

आजकल रिश्तों में धोखे का मतलब केवल शारीरिक या भावनात्मक संबंध नहीं रह गया है, बल्कि 'माइक्रो-चीटिंग' जैसी छोटी-छोटी हरकतें भी दूरियां बढ़ा रही हैं। यह डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में रिश्तों को और जटिल बना रहा है। माइक्रो-चीटिंग में पार्टनर का बातें छिपाना, किसी और के प्रति अधिक आकर्षित होना या भावनात्मक रूप से जुड़ना शामिल है।

Signs your partner is micro-cheating: आजकल रिश्तों के मायने पूरी तरह से बदल चुके हैं। पहले के समय में धोखा देने का मतलब सिर्फ यही समझा जाता था कि पार्टनर का किसी और के साथ फिजिकल या इमोशनल रिश्ता हो। लेकिन आज के डिजिटल और सोशल मीडिया के जमाने में रिश्ते बहुत उलझ गए हैं। अब छोटी-छोटी हरकतों से भी रिश्तों में दूरियां आ जाती हैं। इन्ही हरकतों को आज की भाषा में ‘माइक्रो-चीटिंग’ कहा जाता है। इसमें सीधे तौर पर कोई बड़ा धोखा नजर नहीं आता, लेकिन पार्टनर से बातें छुपाना, किसी और की तरफ जरूरत से ज्यादा आकर्षित होना या किसी के साथ इमोशनल रूप से जुड़ना शामिल होता है। आइए, जानें कि माइक्रो-चीटिंग के संकेत क्या हो सकते हैं।

माइक्रो-चीटिंग के 6 संकेत

Signs your partner is micro-cheating
Signs your partner is micro-cheating (Magnific)

1. छुपकर बातें करना

अगर आपका पार्टनर आपसे छुप-छुपकर मैसेज या चैट करता है, और सोशल मीडिया पर आपकी नजरों से बचकर बातें करता है, तो यह माइक्रो-चीटिंग हो सकती है। इसका मतलब है कि वह आपसे कुछ छिपा रहा है।

2. किसी और की जरूरत से ज्यादा तारीफ करना

अगर आपका पार्टनर किसी दूसरे इंसान की लगातार बहुत तारीफ कर रहा है और उसमें खास दिलचस्पी दिखा रहा है, तो यह इस बात का संकेत है कि रिश्ते में कुछ तो गड़बड़ है। वैसे तो किसी की भी तारीफ करना आम बात है, लेकिन जब वही तारीफ जरूरत से ज्यादा होने लगे, तो समझ जाइए कि स्थिति सामान्य नहीं है।

3. बिना बताए किसी से मिलना

किसी से छिपकर मिलना भी माइक्रो-चीटिंग में ही आता है। अगर आपका पार्टनर किसी से चुपचाप मिलने जाता है और इस बारे में आपसे सीधा झूठ बोलता है, तो इसका मतलब है कि आपको प्यार में धोखा मिल रहा है।

4. बार-बार झूठ बोलना

अगर आपका पार्टनर हर छोटी-बड़ी बात पर झूठ बोल रहा है, तो हो सकता है कि वह किसी और की तरफ आकर्षित हो रहा है और खुद को बचाने के लिए आपसे झूठ का सहारा ले रहा है। ये भी माइक्रो-चीटिंग का एक संकेत है।

5. किसी और को अपनी फोटो भेजना या उससे मांगना

किसी दसूरे को अपनी फोटोज भेजना या उससे उसकी फोटो मांगना भी माइक्रो-चीटिंग है। अगर आपका बॉयफ्रेंड अपनी एक्स को अपनी फोटो भेजता है या उससे फोटो मंगवाता है, तो यह प्यार में धोखा देने जैसा है। इससे साफ पता चलता है कि आपके बॉयफ्रेंड की दिलचस्पी फिर से अपनी एक्स में बढ़ रही है।

6. अचानक फोन का पासवर्ड बदल देना

अगर अभी तक आपको अपनी गर्लफ्रेंड के फोन का पासवर्ड पता था, लेकिन अब उसने पासवर्ड बदल दिया है, तो इसका मतलब है कि फोन में कुछ ऐसा है जो आपसे छिपाया जा रहा है। आमतौर पर कपल्स अपने फोन के पासवर्ड एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं, लेकिन अगर अचानक पासवर्ड बदल जाए, तो समझ लें कि रिश्ते में दूरी आ रही है। यह भी माइक्रो-चीटिंग का ही एक संकेत है।

7. भविष्य की प्लानिंग न करना

अगर आपका पार्टनर अचानक से आपके साथ भविष्य की बातें करना या आगे के प्लान बनाना बंद कर दे, या जब भी आप साथ में घूमने या किसी ट्रिप की बात करें तो टालमटोल करे, तो इसका मतलब है कि वह इमोशनल रूप से आपसे दूर हो रहा है। हो सकता है उसकी लाइफ में कोई और आ गया हो।

8. किसी से तुलना करना

अगर आपका पार्टनर बात-बात पर आपकी तुलना किसी और से करने लगे, तो यह माइक्रो-चीटिंग का बहुत बड़ा संकेत है। इसका मतलब है कि उसका झुकाव किसी और इंसान की तरफ बढ़ने लगा है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।