दृष्टिबाधित नागरिकों में भी अपार हुनर, रचनात्मकता और आत्मनिर्भर बनने की है क्षमताः रेखा गुप्ता

Summary :

CM Inaugurated The Diwali Bazaar of Blind Relief Association : दृष्टिबाधित नागरिकों में भी अपार हुनर, रचनात्मकता और आत्मनिर्भर बनने की क्षमता है। आवश्यकता इस बात की है कि समाज उनके हुनर को पहचाने, उन्हें प्रोत्साहित करे और उनके उत्पादों को अपनाकर उनके आर्थिक सशक्तिकरण में भागीदार बने। यह बात दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के परिसर में आयोजित प्रसिद्ध ‘दिवाली बाजार 2026’ का शुभारंभ करने के बाद कही। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के परिसर में आयोजित प्रसिद्ध ‘दिवाली बाजार 2026’ का शुभारंभ…

CM Inaugurated The Diwali Bazaar of Blind Relief Association : दृष्टिबाधित नागरिकों में भी अपार हुनर, रचनात्मकता और आत्मनिर्भर बनने की क्षमता है। आवश्यकता इस बात की है कि समाज उनके हुनर को पहचाने, उन्हें प्रोत्साहित करे और उनके उत्पादों को अपनाकर उनके आर्थिक सशक्तिकरण में भागीदार बने। यह बात दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के परिसर में आयोजित प्रसिद्ध ‘दिवाली बाजार 2026’ का शुभारंभ करने के बाद कही। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के परिसर में आयोजित प्रसिद्ध ‘दिवाली बाजार 2026’ का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने बाजार में लगे विभिन्न स्टॉलों का दौरा किया, खरीदारी की और दृष्टिबाधित व्यक्तियों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के कार्यों की सराहना भी की। रेखा गुप्ता ने कहा कि किसी व्यक्ति की शारीरिक चुनौती उसकी प्रतिभा, क्षमता और सपनों की राह में बाधा नहीं बननी चाहिए।दिल्ली सरकार भी राजधानी के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह सुगम और सुलभ बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है, ताकि दिव्यांगजनों को सम्मानजनक जीवन और समान अवसर मिल सकें।

मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में भी दिखेगा स्थानीय हुनर का सम्मान

दिवाली बाजार में खरीदारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार मुख्यमंत्री जनसेवा सदन के लिए आवश्यक सजावटी और उपयोगी सामान इस मेले से भी खरीदा जाएगा। यहां दृष्टिबाधित कारीगरों और युवाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद उनकी मेहनत, कला और रचनात्मकता का परिचय देते हैं। ऐसे उत्पादों को खरीदना केवल खरीदारी नहीं, बल्कि इन प्रतिभाशाली लोगों के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे इस दिवाली बाजार में आएं, यहां के उत्पाद खरीदें और दृष्टिबाधित व्यक्तियों के हुनर को प्रोत्साहित करने में अपनी भूमिका निभाएं।

‘कैफे मस्त’ में भोजन कर मुख्यमंत्री ने बढ़ाया दृष्टिबाधित युवाओं का उत्साह

मुख्यमंत्री संस्था के दृष्टिबाधित युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे मस्त’ में भी पहुंची और वहां भोजन किया। यह कैफे संस्था के मल्टी-स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम से जुड़े युवाओं द्वारा संचालित किया जाता है, जहां वे भोजन तैयार करने से लेकर ग्राहक सेवा और लेन-देन तक की जिम्मेदारियां स्वयं संभालते हैं।

उन्होंने युवाओं के इस आत्मविश्वास और कार्यकुशलता की सराहना की। ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन द्वारा आयोजित दिवाली बाजार पिछले 45 वर्षों से अधिक समय से दिल्ली की दिवाली परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है। इस वर्ष 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय बाजार में 250 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं।

Sumant Chaudhary