महिलाओं के शरीर में अक्सर खून और आयरन की कमी हो जाती है, जिससे थकान, चक्कर आना, कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप भी सेहतमंद और शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए, जिससे आपके शरीर हेल्दी होने के साथ-साथ मजबूत भी हो। ऐसे में आइए कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जानते हैं, जिसे खाने से आप आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं।
आयरन के लिए बेस्ट हैं ये फूड्स
1. पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, विटामिन ए और सी पाया जाता है। इसका सेवन आप इसे सब्जी, सूप या स्मूदी के रूप में कर सकते हैं इसको खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और खून की कमी दूर होती है।
2. दालें और राजमा

डॉक्टर्स का भी कहना है कि मसूर, चने, मूंग की दाल और राजमा में आयरन के साथ-साथ प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। शाकाहारी महिलाओं के लिए यह रोज के खाने में आयरन बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है।
3. गुड़ और तिल

गुड़ नेचुरल रूप से आयरन का बहुत बड़ा स्रोत माना जाता है। दिन में थोड़ा सा गुड़ खाने या तिल-गुड़ के लड्डू का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन तेजी से बढ़ने लगता है। इसका सेवन आप खाने के बाद कर सकते हैं।
4. कद्दू के बीज और चिया सीड्स

अगर आप रोजाना सही मात्रा में बीजों का सेवन करते हैं, आपके शरीर में आयरन बढ़ने लगता है। कद्दू के बीज, तिल और चिया सीड्स में आयरन, मैग्नीशियम और जिंक की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं। इन्हें नाश्ते में, दही के साथ या स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App




