मानसून का मौसम लोगों को काफी ज्यादा पसंद होता है, क्योंकि इस समय हर जगह हरियाली और ठंडक नजर आती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मौसम में आपको सबसे ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत होती है, क्योंकि इस मौसम में बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है, इसलिए आपको बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। ऐसे में आइए जानें मानसून में अपने शरीर का ख्याल कैसे रखना चाहिए।
मानसून में ऐसे करें शरीर की देखभाल

1. उबला या फ़िल्टर पानी ही पिएं
इस मौसम में पानी से फैलने वाली बीमारियां जैसे- टायफाइड, पीलिया और हैजा बहुत आम होती है। हमेशा पानी उबालकर या यूवी RO फ़िल्टर का पानी ही पिएं। अगर आप बाहर का खुला पानी पीते हैं, तो इससे बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है।
2. स्ट्रीट फूड और कटे फलों से दूरी
इस मौसम में सड़क किनारे मिलने वाले खुले चाट, पकौड़े और पहले से कटकर रखे फलों पर मक्खियां और बैक्टीरिया बैठते हैं। मानसून के समय जितना हो सके घर का बना खाना ही खाएं। इससे आप कई तरह की गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

3. मच्छरों से बचाव करें
मानसून में ज्यादा जगहों में बारिश का गंदा पानी भर जाता है। पानी का भराव डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मच्छरों को न्योता देता है। अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें, सोते समय मच्छरदानी या मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें और पूरी आस्तीन वाले कपड़े पहनें।

4. ताजा और गर्म खाना खाएं
बारिश के मौसम में बैक्टीरिया बहुत ज्यादा तेजी से पनपने लगता हैं, इसलिए बासी खाना खाने से बचना चाहिए। जितना ज्यादा हो सके उतना हल्का, हेल्दी और ताजा पका हुआ खाना गर्म ही खाएं।
5. इम्यूनिटी बढ़ाएं
हमारे शरीर को बीमारियों को लड़ने के लिए बहुत ज्यादा मजबूती और एनर्जी की जरूरत होती है। आप अपनी डाइट में तुलसी, अदरक, लौंग, काली मिर्च की हर्बल चाय या काढ़ा पी सकते हैं। खाने में हल्दी लहसुन और विटामिन-C से भरपूर चीजों का सेवन करें।



Download Android App
Download iOS App




