हमारा दिमाग पूरे शरीर का कंट्रोल सेंटर माना जाता है। कहा जाता है कि अगर हमारा दिमाग सही से काम कर रहा है, तो हमारी बॉडी भी हेल्दी रहती है सही सोचने, किसी चीज़ पर ध्यान लगाने और याददाश्त को मजबूत बनाए रखने के लिए दिमाग को सही खान-पान मिलना बहुत जरूरी होता है। अपनी रोजाना की डाइट में सही सुपरफूड्स शामिल करके आप अपने दिमाग को तेज कर सकते हैं। ऐसे में आइए कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जानते हैं, जिसे आप अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं।
दिमाग तेज करने के लिए खाएं ये फूड्स
1. अखरोट और मेवे

अखरोट दिखने में दिमाग जैसा होता है और यह दिमाग को तेज करने के लिए सबसे बेस्ट ड्राई फ्रूट माना जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन E पाया जाता है। जिसका सेवन करने से आप अपने दिमाग को तेजी से मजबूत बना सकते हैं। रोजाना सुबह 2-3 भीगे हुए अखरोट और बादाम खाएं। ये याददाश्त मजबूत करने और मानसिक थकान को दूर करने में मदद करता है।
2. हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी सब्जियों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। पालक, मेथी और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियों में फोलेट, विटामिन K, ल्यूटिन और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। ये पोषक तत्व दिमाग को उम्र के साथ कमजोर होने से बचाते हैं। आप अपनी रोजाना की दाल, सब्जी, सूप या स्मूदी में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. डार्क चॉकलेट

वैसे तो लोगों को चॉकलेट खाना काफी पसंद होता है, लेकिन डार्क चॉकलेट को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर लोग इसका सेवन दिमाग को तेज करने के लिए करते हैं। कम से कम 70% कोको वाली डार्क चॉकलेट दिमाग के लिए बहुत अच्छी होती है। इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड्स दिमाग में खून को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे फोकस और मूड दोनों बेहतर होते हैं। दिन में 1-2 छोटे टुकड़े डार्क चॉकलेट का सेवन करना काफी है।
4. बेरीज और आंवला

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और हमारा देसी आंवला एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने से बचाते हैं और सीखने की क्षमता को बढ़ाते हैं। ताजे फलों की तरह खाएं या इनका जूस और स्मूदी बनाकर लें। आप इसे सुबह या शाम के समय खा सकते हैं।



Download Android App
Download iOS App




