अगर आप भी अपने शरीर को हेल्दी और एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपनी डाइट पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। खाना खाने और पूरी नींद लेने के बाद अगर आप भी पूरे दिन थकान महसूस करते हैं या काम के समय सुस्ती बनी रहती है, तो दवाइयों या कैफीन की जगह अपने डाइट में सही नेचुरल चीजों को शामिल करें। ये फूड्स शरीर को धीरे-धीरे और लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं।
शरीर को एनर्जेटिक बनाने के लिए खाएं ये फूड्स

1. केला
केला को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। केला एनर्जी का सबसे बेहतरीन सोर्स होता है। इसमें पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन B6 सही मात्रा में होता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। इसका सेवन आप सुबह या दोपहर में कर सकते हैं।
2. ओट्स
सुबह की जल्दबाजी में नाश्ते के लिए ओट्स सबसे बेस्ट ऑप्शन है इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखकर भरपूर एनर्जी देता है।

3. बादाम और अखरोट
ड्राई फ्रूट्स को आप कई तरीकों से खा सकते हैं। इसे आप दूध या ओट्स में डालकर भी खा सकते हैं। इसे आप सूखा भी खा सकते हैं, इससे भी हमारे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। रोज सुबह भीगे हुए बादाम और अखरोट खाने से दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
4. पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को सही मात्रा में एनर्जी मिलती है। आयरन शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह को सुधारता है, जिससे थकान दूर होती है और एनर्जी बढ़ती है।

5. पानी
अगर आप रोजाना सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को के तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शरीर में पानी की कमी थकान का सबसे बड़ा कारण बन सकती है। पर्याप्त पानी पीने से मेटाबॉलिज्म सही रहता है और सुस्ती महसूस नहीं होती है।



Download Android App
Download iOS App




