आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण हमारे शरीर के साथ-साथ स्किन को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चेहरे का निखार गायब होना और त्वचा का बेजान नजर आना एक आम समस्या हो गई है। जब त्वचा पर डेड स्किन सेल्स जमा होने लगते हैं, तो उसका ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। जब स्किन पोषण खो देता है, तो उससे निखार पूरी तरह से गायब होने लगता है। ऐसे में आइए त्वचा से निखार गायब होने का कारण जानते हैं।
ये हैं स्किन डल होने के कुछ कारण

1. डैड स्किन सेल्स का जमा होना
हमारी त्वचा नेचुरल तरीके से पुरानी कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाएं बनाती है। जब ये मरी हुई कोशिकाएं चेहरे पर जमा रह जाती हैं, तो रोशनी त्वचा से ठीक से रिफ्लेक्ट नहीं होती है और चेहरा बेजान दिखने लगता है।
2. पानी की कमी
हमारे शरीर को हेल्दी रखने के लिए पानी बहुत जरूरी होता है। शरीर में पानी की कमी का सीधा असर हमारी त्वचा पर नजर आता है। जब त्वचा को अंदर से सही मात्रा में पानी नहीं मिलता है, तो वह सूखी, ढीली और सुस्त हो जाती है, जिससे उसका निखार खो जाता है।
3. धूप और धूल
अगर आप भी रोजाना अपना ज्यादातर समय धूप में बिताते हैं, तो इससे आपकी स्किन काफी ज्यादा डैमेज और डल होने लगती है सूरज की किरणे जब स्किन के कोलेजन को नुकसान पहुंचाती है, जिससे समय से पहले झुर्रियां और सुस्ती आने लगती है। इसके आलावा हवा, धूल-मिट्टी और धुआं स्किन के छिद्रों को बंद कर देते हैं।

4. नींद की कमी और स्ट्रेस
जब आप सोते हैं, तब त्वचा खुद को रिपेयर करती है, इसलिए अगर आप रोजाना भरपूर नींद नहीं लेते हैं और बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल बढ़ने लगता है और चेहरा थका हुआ नजर आने लगता है।
5. मॉइस्चराइजर न लगाना
त्वचा चाहे ऑयली हो या ड्राई, मॉइस्चराइजर हर स्किन टाइप के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है। मॉइस्चराइजर न लगाने से स्किन की नेचुरल नमी का स्तर बिगड़ जाता है, जिससे निखार गायब हो जाता है और चेहरा रुखा, बेजान नजर आने लगता है।
Also Read: मानसून में बाल झड़ने से हैं परेशान? बालों को घना बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स



Download Android App
Download iOS App




