Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के 22 जिलों की 3,626 ग्राम पंचायतों में वोटिंग, आज ही आएंगे नतीजे

Summary :

राजस्थान में आज सुबह 7 बजे से  22 जिलों में पंच और सरपंच पदों के लिए 3,626 गांव में  वोटिंग जारी है। इन चुनावों को लेकर ग्रामीण इलाकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।

राजस्थान में आज सुबह 7 बजे से  22 जिलों में पंच और सरपंच पदों के लिए 3,626 गांव में  वोटिंग जारी है। हालांकि सुबह से ही अलग-अलग मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचकर अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। इन चुनावों को लेकर ग्रामीण इलाकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। मतदान के दौरान प्रशासन की ओर से केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे चुनाव प्रक्रियाशांति पूर्ण रूप से पूरी हो सके।

कब आएगा फैसला

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेंगी। जिससे ग्रामीण मतदाता अपने क्षेत्र के विकास और स्थानीय नेतृत्व को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डाल रहे हैं। राज्य चुनाव आयोग की ओर से कुल 11,799 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं,जहां 1.06 करोड़ से अधिक लोग मतदान कर सकेंगे। इस चुनाव की एक खास बात यह है कि मतगणना के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वोटिंग समाप्त होने के बाद आज ही मतगणना कराई जाएगी।

जानकारी के अनुसार इस चरण में सरपंच पद के लिए 21,839  उम्मीदवार उतरे हुए है जबकि कुछ जगह चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही 45 गाँव की पंचायत में बिना किसी विरोध के पहले ही सरपंच घोषित कर दिया गया।

कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव

स्वतंत्र,निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की गई है। वहीं राज्य में पहले चरण के चुनाव हो चुके हैं, जिनका आज फैसला आने वाला हैं। वहीं कुछ जगह भारी सुरक्षा बल की तैनाती कि गई हैं, जिससे किसी भी तरह की कोई हिंसा ना हो सके। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि, आज शाम 6 बजे के बाद मतदान समाप्त होते ही तुरंत बाद गाँव के पंचायत मुख्यालयों पर ही वोटों की गिनती की जाएगी। गिनती पूरी होते ही परिणाम घोषित कर दिये   जाएंगे।

Team Desk