Omega-3 Foods for Healthy Hair: मानसून के मौसम में बालों के झड़ने की समस्या काफी तेजी से बढ़ने लगती है। बालों को मजबूत, घाना और स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ बाहर से हेयर-केयर करना काफी नहीं होता है बल्कि, बालों की अच्छी सेहत के लिए शरीर को सही पोषक तत्व मिलना भी बहुत ज्यादा जरूरी होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स ऐसे ही पोषक तत्वों में शामिल हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं और यह एक बैलेंस डाइट का हिस्सा हो सकता है। अगर आप अपनी डाइट में ओमेगा-3 शामिल करना चाहते हैं, तो ये 4 फूड्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
बालों के लिए खाएं ये हेल्दी फूड्स
1. अलसी के बीज

अलसी के बीज में ओमेगा-3 के साथ-साथ अच्छा प्लांट-बेस्ड स्रोत पाया जाता है। इन्हें पीसकर दही, ओट्स या सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है। अलसी में फाइबर और दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो आपके बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
2. चिया सीड्स

चिया सीड्स को शरीर के साथ-साथ बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें Omega-3 के साथ फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन्हें दूध या दही में मिलाकर, ओट्स या स्मूदी में डालकर आप अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं।
3. अख़रोट

अगर बात करें अख़रोट कि तो इसका सेवन गर्मी, सर्दी और मानसून हर मौसम में किया जाता है। इसमें कई ऐसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे बालों को जड़ से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। अख़रोट एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स है। इसमें पानी, पौधों से मिलने वाला ओमेगा-3 पाया जाता है। रोजाना सही मात्रा में इसका सेवन करने से आपके बाल और त्वचा पर निखार आता है।
4. सोयाबीन

सोयाबीन और इससे बने फूड्स सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। टोफू को भी ओमेगा-3 का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो शाकाहारी या प्लांट-बेस्ड डाइट लेते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से ये बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
Also Read: डिटॉक्स से इम्यूनिटी तक, सुबह उठकर पानी पीने की ये 4 आदतें बदल देंगी आपकी सेहत



Download Android App
Download iOS App




