अयोध्या, संदीप अग्रवाल (पंजाब केसरी)। दीपावली के पावन पर्व को लेकर रामनगरी अयोध्या भव्य दीपोत्सव के लिए तैयार हो रही है। श्रीराम जन्मभूमि परिसर से लेकर शहर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक आकर्षक रोशनी और सजावट की जा रही है। रात के समय रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता श्रीराम मंदिर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
मंदिर परिसर की भव्यता और निखर उठी

आधुनिक विद्युत सजावट से मंदिर परिसर की भव्यता और निखर उठी है। मंदिर के शिखर, भवन के विभिन्न हिस्सों और आसपास के क्षेत्र को रोशनी से सजाया गया है। दीपावली के अवसर पर अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को रामनगरी का यह दिव्य और मनोहारी स्वरूप देखने को मिलेगा।दीपोत्सव को लेकर प्रशासन की ओर से भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
उत्सव का अद्भुत संगम

प्रमुख घाटों, मार्गों और कार्यक्रम स्थलों पर सजावट के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी तस्वीरों में रात के समय रोशनी से नहाया भव्य राम मंदिर आकर्षण का प्रमुख केंद्र दिखाई दे रहा है।दीपावली पर रामनगरी अयोध्या में श्रद्धा, भक्ति और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App




