बेगूसराय में बड़ा हादसा: ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, 2 लोग लापता; खोजबीन जारी

Summary :

बिहार के बेगूसराय में ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोगों के लापता होने की खबर है, जिनकी तलाश के लिए खोजबीन जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से लापता लोगों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

बिहार के बेगूसराय में ढाव नदी में नाव पलटने से उस वक्त हड़कंप मच गया जब 20 से ज्यादा नाव में सवार लोग पलट गए। इस घटना से बड़ा हादसा हो गया। नाव पर करीब 20 से अधिक लोग सवार थे, जो परवल की खेती का काम करके वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नाव नदी में पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद 18 लोग किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकल गए, जबकि दो लोग अब भी गायब बताए जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई हैं। नदी पर हुई इस दर्दनाक हादसे से सनसनी फ़ैली हुई है।

घटना को लेकर प्रशासन ने क्या कहा?

इस घटना को लेकर प्रशासन ने बताया है कि जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा राजौली गांव के पास नाव हादसा हुआ है। उन्होंने इस हादसे पर उन्होंने आगे कहा कि किसान दिनभर काम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे, तभी यह घटना घटी। उन्होंने आगे बताया कि गंगा की सहायक नदी धाबी नदी में नाव पलट गई, उस पर कई लोग सवार थे जिसमें से कइयों को बाहर निकाला गया। कई लोग घायल है उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किन कारणों से हुआ ये हादसा?

इस घटना की जानकारी मिलते ही खेती किसानी करने वाले लोगों के घरों में कोहराम मच गया। इस हादसे में अभी भी कई लोग गायब है, उनकी खोजबीन जारी है। बताया जा रहा है कि नदी में नाव का बैलेंस बिगड़ने के कारण यह घटना घटी। नाव पलटते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। वहीं, लापता लोगों की खोजबीन जारी है। फिलहाल सभी की नजर लापता लोगों की तलाश पर टिकी हुई है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।