कौशांबी हादसे के जिम्मेदार अधिकारियों पर मुकदमा चले : सपा नेता मान सिंह

Summary :

कौशांबी, 1 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पिपरी पुलिस स्टेशन इलाके के महमूदपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके में 11 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की घटना पर सपा एमएलसी मान सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए मान सिंह ने कहा, “सरकार की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ और उन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए, जिनके नाक के नीचे अवैध कारोबार चलाया जा रहा था। जिसके घर के व्यक्ति की जान चली गई, उसका कोई दोष नहीं है। पीड़ितों की जान की कीमत दो…

कौशांबी, 1 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पिपरी पुलिस स्टेशन इलाके के महमूदपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके में 11 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की घटना पर सपा एमएलसी मान सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए मान सिंह ने कहा, “सरकार की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ और उन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए, जिनके नाक के नीचे अवैध कारोबार चलाया जा रहा था। जिसके घर के व्यक्ति की जान चली गई, उसका कोई दोष नहीं है। पीड़ितों की जान की कीमत दो लाख रुपए आंकी जा रही है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। इसकी सीबीआई जांच की जानी चाहिए। बड़ी मात्रा में विस्फोटक लोगों के घरों में रखा हुआ है। कहीं कारतूस मिल जाए तो पुलिस उसको गिरफ्तार करके चली जाती है।”

मान सिंह ने कहा कि उनके नेताओं की संवेदनहीनता इतनी है कि उपमुख्यमंत्री प्रयागराज आकर हॉस्पिटल से घूमकर चले जाते हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलने तक की जरूरत नहीं समझी। इन घरों के जितने लोग हताहत हुए हैं, उसमें इनका कोई दोष है क्या? दोष तो उसका है, जो अपने नाक के नीचे इतने बड़े कारोबार को फैला रहा था। अगर समय रहते काम कर लिया गया होता तो इस तरह की घटना नहीं होती।

मान सिंह ने कहा कि इस मामले में एक नई कहानी गढ़ दी जाएगी कि एनकाउंटर कर दिया गया। मेरा कहना है कि 2024 से जिसका लाइसेंस निरस्त हो गया, दोबारा ऐसा काम करने की उसकी हिम्मत कैसे हुई? इस घटना की लीपापोती करने में ये लोग लगे हुए हैं। डिप्टी सीएम को डर लग रहा होगा कि अगर वे यहां आएंगे तो पीड़ित उनसे सवाल करेंगे। ये सारे मुद्दे सदन में जोरदार तरीके से उठाए जाएंगे। लोकतंत्र में खुली अराजकता फैलाने की छूट नहीं दी जाएगी। जिन्होंने अपने लोगों को खोया है, उनसे दर्द पूछिए।

मुआवजे को लेकर मान सिंह ने कहा कि जिनके घर के लोग चले गए हैं, जरा उनसे पूछिए कि दो लाख रुपए में सब्र कर लेंगे? इनके पाप का घड़ा भर गया है। जनता को सब पता है कि किस तरह से गरीब, किसान और मजदूर के साथ छलावा किया जा रहा है।

–आईएएनएस

एसडी/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.