सर्दियों का मौसम आते ही खानपान में बदलाव करना जरूरी हो जाता है। साथ ही इस मौसम में शरीर को ऊर्जा देने वाले और पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन फायदेमंद भी माना जाता है। जिसमें खजूर एक ऐसा ही नेचुरल फ़ूड है, जो टेस्टी होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जिसमे फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सर्दियों में अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं।
सर्दियों में खजूर खाने के जबरदस्त फायदे

1. शरीर को मिलती है ऊर्जा
खजूर में नेचुरल चीनी होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करती है। सर्दियों में थकान महसूस होने पर खजूर एक अच्छा स्नैक ऑप्शन हो सकता है।
2. पाचन तंत्र रहता है बेहतर
खजूर में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने और कब्ज की समस्या कम करने में मदद करता है। रोजाना सीमित मात्रा में इसका सेवन आंतों की सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
3. शरीर को मिलते जरूरी पोषक तत्व
खजूर में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये मांसपेशियों और नसों के नार्मल कामकाज में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते में मदद करता हैं।

4. हड्डियों की सेहत में मदद
खजूर में मैग्नीशियम और कुछ मात्रा में कैल्शियम व फॉस्फोरस भी पाया जाता है। बैलेंस डाइट हिस्से के रूप में यह हड्डियों की भी सेहत बनाए रखने में मदद कर सकता है।
5. दिल की सेहत
खजूर में मौजूद पोटैशियम नार्मल ब्लड प्रेशर बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि, हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सही खाना और रोजाना व्यायाम भी काफी जरूरी होता है।
6. मीठा खाने की इच्छा पूरी
सर्दियों में मीठा खाने का मन हो, तो खजूर एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह मिठाई और रिफाइंड चीनी वाले कुछ स्नैक्स की भी जगह लिया जा सकता है।
7. मांसपेशियों के कामकाज में सहायक
खजूर में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम मांसपेशियों के सामान्य कार्यों में मदद करते है, साथ ही सक्रिय जीवनशैली वाले लोगों के लिए यह एक पौष्टिक स्नैक हो सकता है।

8. आयरन से भरपूर
खजूर में आयरन की कुछ मात्रा होती है, जो हीमोग्लोबिन बनाने में जरूरी होता है। हालांकि, खजूर अकेले खून की कमी का इलाज नहीं है। खजूर को दूध, दलिया, ओट्स या सूखे मेवों के साथ खाया जा सकता है। सुबह या शाम एक से तीन खजूर खाना कई लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
कितने खजूर खाने चाहिए?
आमतौर पर रोजाना मे एक से तीन खजूर बहुत होता है, लेकिन मात्रा आपकी ऊर्जा जरूरत और हेल्थ पर निर्भर करती है। खजूर में नेचुरल चीनी और कैलोरी ज्यादा होती हैं, इसलिए डायबिटीज वाले लोगों को इसका सेवन काफी सोच-समझकर करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App




