Positive Parenting Hacks: पॉजिटिव पेरेंटिंग के 4 गोल्डन रूल्स! बच्चा बिना डरे आपसे कहेगा दिल की हर बात

Summary :

यह आर्टिकल पॉजिटिव पैरेंटिंग के बारे में हैं, जहाँ बच्चों को डांटने या टोकने के बजाय प्यार, बातचीत और एक्टिव लिसनिंग पर जोर दिया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों और माता-पिता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद रिश्ता बनाना है, ताकि बच्चे बिना डरे अपनी बातें शेयर कर सकें। आर्टिकल में पॉजिटिव पैरेंटिंग के लिए 4 मुख्य हैक्स बताए गए हैं।

Positive Parenting Hacks: बच्चों को डटना या हर बात पर टोकना अक्सर बच्चों को परेशान वह आपसे दूर कर सकता है। बच्चों की परवरिश सिर्फ उनको समझने या उनको संस्कार देने तक नहीं होता है। कई बार माता-पिता से बच्चे जुड़ाव और उनकी भावनाओ को समझने के लिए उनसे उम्मीद रखते है। बच्चे चाहते है कि वह बिना डरे अपनी बाते अपने माता पिता को बता सके। यही वजह है कि पॉजिटिव पैरेंटिंग में प्यार, बातचीत और एक्टिव लिसनिंग पर जोर दिया जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा भी आपको बिना डरे अपनी सारी बाते बताए तो आप अपनी रोजाना कि कुछ आदत बदलें। इसलिए यहां कुछ हैक्स बताए गए हैं जो आपके और आपके बच्चे के बीच अच्छी बॉन्डिंग बनाने में मदद करेंगे।

पॉजिटिव पैरेंटिंग के 4 हैक्स

Positive Parenting Hacks
Positive Parenting Hacks (Magnific)

1. बच्चे की बात ध्यान से सुनें

जब बच्चा स्कूल, दोस्तों या अपनी किसी परेशानी के बारे में आपसे बात करे, तो उसकी बात बीच में रोकने या तुरंत सलाह देने से बचें। बच्चे की बाते ध्यान से सुनें और यह समझने की कोशिश करें कि वह क्या महसूस कर रहा है। इसी तरीके को एक्टिव लिसनिंग कहा जाता है। इससे माता-पिता और बच्चे के बीच भरोसा बढ़ाने और बेहतर कम्यूनिकेशन में मदद मिल सकती है।

2. बच्चे कि तारीफ करें

माता पिता को हमेशा अपने बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए, साथ ही बच्चे ने होमवर्क समय पर किया और उसने अपने भाई -बहन कि मदद की है तो आपको अपने बच्चे कि तारीफ करनी चाहिए। साथ ही आपको अपने बच्चे कि कौन सी बात अच्छी लगी है, ये भी उसे जरूर बताए जिससे आपके बच्चे को पता चल सके कि उसने क्या सही करा है ।

3. बच्चे के लिए क्वालिटी टाइम निकालें

बच्चे के साथ समय बिताने का मतलब हमेशा कोई बड़ी एक्टिविटी करना नहीं है। अक्सर हम गलती कर देते है कि हम अपने बच्चे के साथ बात नहीं करते है ना उससे समझते है जिसके कारण कुछ बच्चे डिप्रेशन में चले जाते है क्योंकि उन्हे कोई समझ नहीं पाता है और उनकी बाते सुन नहीं पाता है इसलिए आप अपने बच्चे के साथ बैठकर बात करे , उसके साथ कहानी पढ़े , उसके साथ गेम खेले या उसके साथ बाहर घूमने जाए । यह सब करते हुए आप फोन और टीवी को थोड़ी देर दूर रखकर पूरा ध्यान बच्चे पर दें।

4. गलतियों पर डांटें नहीं

बच्चों से गलतियां होना स्वाभाविक है। ऐसे में हर छोटी गलती पर डांटने या बच्चे को लापरवाह और गैर-जिम्मेदार कहने के बजाय उसे सही व्यवहार समझाना अधिक प्रभावी हो सकता है। बच्चे को डांटने के बजाय और उसे बताएं कि अगली बार वह स्थिति को बेहतर तरीके से कैसे संभाल सकता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।