करवा चौथ का त्योहार भारत में बहुत ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। और शाम की पूजा के लिए महिलाएं बहुत ज्यादा तैयारी करती हैं। इस पूजा में थाली का बहुत ज्यादा महत्व होता है। अगर आप इस बार अपनी करवा चौथ की थाली को स्पेशल और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो यहां दिए गए 4 आसान आइडियाज आपके काम आ सकते हैं।
करवा चौथ में ऐसे करें थाली डेकोरेशन
1. गोटा-पत्ती और लेस से सजावट

गोटा-पत्ती और गोटा लेस बाजार में बहुत आसानी से मिल जाते हैं। आप किसी भी सिंपल स्टील या पीतल की थाली के किनारों पर फेविकॉल या हॉट ग्लू की मदद से लाल, पीली या सुनहरी गोटा-पत्ती चिपका सकती हैं। यह थाली को एकदम ट्रेडिशनल और चमकदार लुक देता है।
2. ताजे फूलों की थाली

नेचुरल और फ्रेश फूलों से सजी थाली देखने में बहुत सुंदर और प्यारी लगती है। आप गेंदे और गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों को थाली के किनारों पर सजा सकती हैं। थाली के बीच में दीपक रखें। फूलों की हल्की-हल्की खुशबू पूजा के माहौल को और भी अच्छा बना देती है।
3. वेलवेट कपड़े का इस्तेमाल

लाल या गहरा गुलाबी रंग सुहाग का प्रतीक माना जाता है। आप थाली पर सुंदर लाल या गुलाबी रंग का वेलवेट या साटन का कपड़ा फेविकॉल की मदद से चिपका लें और कपड़े के किनारों पर पतली सुनहरी लेस लगा दें। यह थाली देखने में बेहद रॉयल लगती है।
4. कुंदन और रंग-बिरंगे पत्थरों का वर्क

बाजार में आसानी से मिलने वाले कुंदन स्टिकर्स, मोती और रंग-बिरंगे स्टोन का इस्तेमाल करके आप थाली पर मनचाहा डिजाइन बना सकती हैं। थाली के बीच में स्वास्तिक या ‘ॐ’ का डिजाइन बनाएं और किनारों पर छोटे-छोटे मोती चिपकाएं। इससे थाली बेहद खूबसूरत लगती है।


Download Android App
Download iOS App




