कश्मीर में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। घाटी के ऊंचे इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी ने पहाड़ों की खूबसूरती और बढ़ा दी है। उत्तरी कश्मीर में मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन गुलमर्ग के आसपास बर्फबारी से हवा में काफी ठंडक आ गई है। बुटापथरी और दूसरे ऊंचे इलाकों में पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछ गई है। बर्फ से ढकी चोटियां टूरिस्ट को अपनी ओर खींच रही हैं; गुलमर्ग अपनी कुदरती खूबसूरती और बर्फीले नजारों के लिए मशहूर है और हर साल बड़ी संख्या में टूरिस्ट यहां आते हैं। अगर आप भी कर रहे है गुलमर्ग घूमने का प्लान तो सबसे पहले आप मौसम का ताजा अपडेट जरूर देख लें।
अफरवत पहाड़ पर बर्फबारी
बता दें कि हाल ही में गुलमर्ग के अफरवत पहाड़ पर भी ताजा बर्फबारी हुई है। इन ऊंचे इलाकों में बर्फ जमा होने से नजारा पूरी तरह बदल गया है। मौसम में इस बदलाव से तापमान गिर गया है और ठंड महसूस होने लगी है। जो लोग आने वाले दिनों में कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए यह घूमने का बेहतरीन समय है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में मौसम तेज़ी से बदल सकता है, इसलिए घूमने निकलने से पहले जरूरी जानकारी जरूर रखें।
15 अक्टूबर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 15 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की उम्मीद है, साथ ही कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। गुलमर्ग जैसे पहाड़ी इलाकों में जाने का प्लान बना रहे टूरिस्ट को निकलने से पहले मौसम की ताज़ा जानकारी देख लेनी चाहिए। गर्म कपड़े साथ रखना और स्थानीय प्रशासन की सलाह मानना सही रहेगा। खराब मौसम के दौरान यात्रा में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए टूरिस्ट को सड़कों की हालत के बारे में भी जानकारी रखनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App




