Bigg Boss 20 Love Gill : बिग बॉस में Love Gill का ‘चीप गेम’ एक्सपोज़!, एक लड़की की वजह से बुरी तरह आपस में भिड़े घर के लड़के

Summary :

बिग बॉस / रियलिटी शो के घर में लव गिल (Love Gill) को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। नकुल ढुल, यंग डीएसए (Yung DSA) और स्काउट ओपी (ScoutOP) के बीच दरार साफ दिखने लगी है। लव गिल पर आरोप लग रहे हैं कि वो घर के लड़कों को आपस में भिड़वा रही हैं और फुटेज के लिए ड्रामा रच रही हैं। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स और दर्शकों का मानना है कि एक लड़की के चक्कर में सालों पुरानी दोस्ती टूट रही है। जानिए इस पूरी कंट्रोवर्सी का पूरा सच और पब्लिक का रिएक्शन।

शो के रीसेंट ड्रामे में लव गिल और घर के बाकी सदस्यों के बीच बहस देखने को मिली। लव गिल ने घर के 14 लोगों के खिलाफ जाकर नकुल का सपोर्ट किया। उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि वो वही करेंगी जो उन्हें सही लगेगा, किसी के दबाव में नहीं आएंगी।

इसी बीच यंग डीएसए और लव के बीच बहस हो गई। यंग ने परेशान होकर चिल्लाते हुए कहा, “हम लोग तेरी सेफ्टी का सोच रहे हैं ना, बाबा,” दरअसल, यंग का कहना था कि घर में मारपीट करने वाले इंसान का साथ देना सही नहीं है, क्योंकि इससे लव और बाकी घरवालों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। लेकिन दूसरी तरफ, स्काउट ओपी (ScoutOP) ने लव का खुलकर साथ दिया और आसिफ व यंग पर सीधा हमला बोलते हुए कहा-  “तुम लोग उधर स्टैंड ले लेते तो नकुल ढुल को जाना नहीं पड़ता।

इस पूरे ड्रामे के बाद सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम कमेंट्स आने लगे है। दर्शकों की राय इस पूरे मुद्दे पर बंटी हुई नजर आ रही है, कुछ लोगों का कहना है कि “लव सबके साथ गेम खेल रही हैं,” वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा है कि “वह सिर्फ फुटेज लेने और रील बनाने के लिए यह सब ड्रामा कर रही हैं। नकुल, स्काउट और यंग सबके साथ उन्होंने यही किया।” इस पर रिएक्ट करते हुए किसी ने कहा, “चापलूसी की भी हद होती है“।

फुटेज का खेल या सोची-समझी साज़िश? सोशल मीडिया पर लव गिल को बताया ‘मास्टरमाइंड’

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tcx.official (@tcx.official)

जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, दर्शकों को लगने लगा है कि लव गिल घर में एक सोची-समझी चाल चल रही हैं। पहले गुल्लू (Gullu), फिर यंग डीएसए और अब नकुल- हर बार किसी न किसी मुद्दे पर लव गिल की वजह से लड़कों में तकरार देखने को मिल रही है।

घर के अंदर हाल ही में गुल्लू (Gullu) और नकुल धूल के बीच एक भयंकर फिजिकल फाइट हुई थी। इस हाथापाई और ड्रामे के ठीक बाद, लव गिल ने इंसानियत दिखाते हुए नकुल के पास जाकर उन्हें पानी ऑफर किया। नकुल ने भी कल के एपिसोड में कहा था कि यह सब ड्रामा उनके सामने नहीं चलेगा। लोगों का मानना है कि लव गिल एक-एक करके घर के लड़कों को अपने पीछे घुमा रही हैं और आपस में लड़वा रही हैं। जो लड़के कल तक पक्के दोस्त हुआ करते थे, आज वही एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े हैं। घर के अंदर रिश्तों और दोस्ती में दरार आ चुकी है।

बस यही बात आसिफ खान (और उनके साथ Yung DSA) को बिल्कुल पसंद नहीं आई। आसिफ का मानना था कि जो सदस्य घर में मारपीट और वॉयलेंस कर रहा है, लव उसके पास जाकर उसे सहानुभूति क्यों दे रही हैं। आसिफ ने लव से सीधे सवाल किया, “तू ये क्या कर रही है? तुझे पता है ना क्या हुआ है अभी?” इस घटना के बाद आसिफ इस कदर चिढ़ गए कि उन्होंने गुल्लू से साफ कह दिया कि वह लवप्रीत (लव गिल) से सीधे बात नहीं करना चाहते।

बात यहीं नहीं रुकी; गुस्से में तमतमाए आसिफ ने लव गिल को लेकर घर में काफी कुछ कहा। उन्होंने लव को “तमीजहीन“, “दोगली” (two-faced) और हर किसी की गुड बुक्स में रहने की कोशिश करने वाला तक बता डाला। जब यह बात हद से बढ़ी, तो प्रोमो में दोनों के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। गुस्से में लाल लव ने चिल्लाकर कहा, “बात नहीं पता, तो मुझे मत बोलो किसी भी बात को लेकर जब पता ही नहीं है कि मैं बात क्या कर रही हूं।” इस पर आसिफ ने और भड़कते हुए कहा, “चुप बैठ, तमीज में रह, दिमाग खराब कर रही है।”

पब्लिक का गुस्सा और रिएक्शंस – “कलेश के चक्कर में टूट रही है दोस्ती, कोई चापलूसी कर रहा तो कोई फुटेज ले रहा”

Bigg Boss 20 Latest Promo
Bigg Boss 20 Latest Promo ( Source: Social Media)

इस पूरे ड्रामे के बाद सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम कमेंट्स आने लगे , दर्शकों की राय इस पूरे मुद्दे पर बंटी हुई नजर आ रही है: कुछ लोगों का कहना है कि “लव सबके साथ गेम खेल रही हैं,” वहीं दुसरे यूजर्स ने लिखा है कि “वह सिर्फ फुटेज लेने और रील बनाने के लिए यह सब ड्रामा कर रही हैं। नकुल, स्काउट और यंग सबके साथ उन्होंने यही किया।” इस पर रिएक्ट करते हुए किसी ने कहा, “चापलूसी की भी हद होती है” जबकि दुसरे यूजर का कहना है  “खेल-खेल में असली कलेश हो गया।

दूसरी तरफ, कई लोगों ने यह सवाल भी उठाया है कि “जब दूसरे कुछ करते हैं तो सब ज्ञान देते हैं, लेकिन जब उनके पसंदीदा कंटेस्टेंट किसी पर अपनी मर्जी थोपते हैं, तो दोहरा रवैया क्यों? लव गिल को अपना फैसला खुद लेने का पूरा हक है।” कुल मिलाकर, दर्शकों का साफ कहना है कि इस ड्रामे से किसी को फुटेज तो मिल रही है, लेकिन असलियत में पक्के दोस्तों के रिश्ते हमेशा के लिए खत्म हो रहे हैं।

आसिफ के बर्ताव पर उठे सवाल, फैंस ने कहा- ‘कंट्रोलिंग नेचर’

Bigg Boss 20 Update
Bigg Boss 20 Update ( Source: Social Media)

जैसे ही यह प्रोमो ऑनएयर हुआ, दर्शकों और फैंस ने इस पर तुरंत अपना फीडबैक देना शुरू कर दिया। कई लोगों को आसिफ का गुस्सा और बात करने का तरीका पसंद नहीं आया। कई यूजर्स का कहना है कि बहस के दौरान आसिफ का रवैया काफी डोमिनेटिंग और कंट्रोलिंग नजर आया। फैंस का मानना है कि किसी भी कंटेस्टेंट को गेम में अपनी मर्जी से खेलने की पूरी आज़ादी होनी चाहिए, और किसी पर अपनी राय थोपना सही नहीं है। अब हर किसी की निगाहें आने वाले एपिसोड्स पर टिकी हैं कि इस झगड़े के बाद घर के अंदर क्या नया भूचाल आने वाला है।

Read More: Bigg Boss 20 Fight: क्या गुल्लू और नकुल ढुल की हाथापाई के पीछे है एल्विश यादव-प्रिंस नरूला..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।