Morning Habits for Winter: ठंड में बीमारियों से रहना है दूर? सर्दियों की सुबह जरूर फॉलो करें ये 5 हेल्दी हैबिट्स

Summary :

कुछ ही दिनों में सर्दियों का त्यौहार आने वाला है। इस दौरान लोगों को कई तरह की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि ठंड के कारण कम्बल से निकलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह की कुछ आदतें आपके पूरे दिन पर बहुत ज्यादा असर डालती हैं। सुबह का सही रूटीन न सिर्फ आपकी सेहत सुधारता है, बल्कि पूरे दिन की एनर्जी, मूड और प्रोडक्टिविटी पर भी गहरा असर डालता है। अगर आप भी सर्दियों की सुबह को पावरफुल मॉर्निंग बनाना चाहते हैं, तो यहां दी गई कुछ आदतों को जरूर फॉलो…

कुछ ही दिनों में सर्दियों का त्यौहार आने वाला है। इस दौरान लोगों को कई तरह की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि ठंड के कारण कम्बल से निकलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह की कुछ आदतें आपके पूरे दिन पर बहुत ज्यादा असर डालती हैं। सुबह का सही रूटीन न सिर्फ आपकी सेहत सुधारता है, बल्कि पूरे दिन की एनर्जी, मूड और प्रोडक्टिविटी पर भी गहरा असर डालता है। अगर आप भी सर्दियों की सुबह को पावरफुल मॉर्निंग बनाना चाहते हैं, तो यहां दी गई कुछ आदतों को जरूर फॉलो करें।

सर्दियों की सुबह के लिए मॉर्निंग रूटीन

1. काढ़ा या गर्म चाय

Winter health tips for morning
Winter health tips for morning (Source: Social Media)

सर्दियों में शरीर और गले को गर्म रखना बेहद जरूरी है, इसलिए सुबह या नाश्ते के बाद हर्बल काढ़ा या गर्म चाय लेना फायदेमंद रहता है। अदरक, दालचीनी, लौंग और तुलसी वाला काढ़ा शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। ठंड और खांसी जैसी समस्याओं से बचाता है। शरीर में अंदर से गर्माहट बनाए रखता है।

2. धूप लें

Energetic winter morning routine
Energetic winter morning routine (Source: Social Media)

हमारे शरीर को विटामिन D की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। इसकी कमी होने पर हमें कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सूरज की हल्की धूप लेने से इसकी कमी पूरी होती है और शरीर को कई फायदे मिलते हैं। रोजाना धूप लेने से हड्डियां मजबूत होती हैं और मूड अच्छा रहता है। यह आदत आपके शरीर को पॉजिटिव बनाता है।

3. हेल्दी ब्रेकफास्ट

How to stay active in winter
How to stay active in winter (Source: Social Media)

सर्दियों के दिनों में आप सुबह के नाश्ते में ऐसी चीजों का सेवन करें, जो शरीर को हेल्दी रखने के साथ-साथ पेट को लंबे समय तक भरा हुआ भी रखे। सुबह के नाश्ते में गर्म चीजें, सूखे मेवे, ताजे फल या गुनगुना दूध जरूर लें।

4. गुनगुना पानी पिएं

Morning Habits for Winter
Morning Habits for Winter (Source: Social Media)

गर्मी या सर्दी दोनों ही मौसम में गर्म पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। सुबह उठकर एक गिलास गर्म या गुनगुना पानी जिसमें आप नींबू या शहद मिलाकर पी सकते हैं। इससे पाचन बेहतर होता है और शरीर से खराब बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं।

5. हल्का वार्मअप और योग

Energetic winter morning routine
Energetic winter morning routine (Source: Social Media)

सर्दियों के मौसम में हमारा शरीर बहुत आलसी और थका हुआ महसूस करता है, इसलिए एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि आपको इस मौसम में वार्मअप और योग जरूर करना चाहिए। इससे शरीर एनर्जेटिक महसूस करता है और आप पूरे दिन तारो-ताजा रहते हैं। योग करने से मांसपेशियों में जकड़न नहीं होती है, इसलिए बिस्तर छोड़ने के बाद हल्की स्ट्रेचिंग, स्पॉट जॉगिंग या सूर्य नमस्कार करें।

Also Read: Healthy Foods for Liver: लिवर को रखना चाहते हैं हेल्दी और डिटॉक्स? अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।