सर्दियों का मौसम आते ही खानपान में कई बदलाव होने लगते हैं। वहीं ऐसे मौसम में ठंड के कारण कई बीमारियां होने का भी डर बना रहता है – जैसे सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल संक्रमण की समस्याएं आदि। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने और इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। साथ ही हेल्थ एक्सपर्ट से समय – समय पर सलाह लेना भी जरूरी है। अच्छी बात यह है कि सर्दियों में मिलने वाली कई ऐसी भी चीजें हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करके शरीर को जरूरी पोषक तत्व दिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों के 10 ऐसे सुपरफूड्स के बारे में जिसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं।
सर्दियों मे इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं ये फूड्स

1. आंवला
आंवला सर्दियों के सबसे फायदेमंद फलों में से एक माना जाता है। इसमें विटामिन C की भरपूर मात्रा मिलती है, जो इम्यून सिस्टम को नार्मल रखने में मदद करता है। यही नहीं, आप इसे कच्चा, मुरब्बे या जूस के रूप में अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं।
2. गुड़
सर्दियों में गुड़ खाना काफी पसंद किया जाता है। इसमें आयरन और कुछ जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को इसके सेवन में सावधानी रखनी चाहिए।
3. अदरक
अदरक में एंटीऑक्सीडेंट और जिंजरॉल जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जिससे यह गले की परेशानी और गले व छाती मे होने वाली परेशानियों में भी काफी राहत देने में मदद करता है। सर्दियों में चाय या सब्जियों में इसका इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। यही नहीं यह कब्ज जैसी बीमारी में भी फायदेमंद होता है।
4. हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। हम रोजाना की जिंदगी में इसका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सर्दियों में दूध में हल्दी मिलाकर इसका सेवन करने से जुकाम भी जल्दी ठीक हो जाता है।
5. संतरा
शरीर में विटामिन C बढ़ाने का सबसे अच्छा स्रोत संतरा माना जाता है। यह शरीर में कोलेजन बनाने और इम्यून सिस्टम को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। वहीं, इसका सेवन सर्दियों में करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। इसे रोजाना खाने से पेट भी साफ रहता है।
6. बादाम और अखरोट
बादाम और अखरोट में हेल्दी फैट, विटामिन E,फाइबर ,प्रोटीन जैसे अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ संतुलित डाइट का हिस्सा बन सकता है। रोजाना कम मात्रा में इसका सेवन करना काफी अच्छा होता है। यही नहीं, बादाम का सेवन हमारे ब्रैन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही इन दोनों को भिगोकर ही खाना चाहिए, जिससे इनके अंदर मौजूद फाइटिक एसिड काम होता है और उसे पचाने में आसानी होती है।

7. पालक
पालक हेल्थी और पत्तेदार सब्जी है, जिसमें आयरन, फोलेट, विटामिन A और विटामिन C जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है। सर्दियों में पालक का साग, सूप या सब्जी खा सकते हैं। जिनके खाने से पाचन तंत्र ,आंखों ,हड्डियों और हार्ट को काफी फायदा मिलता है।
8. शकरकंद
शकरकंद सर्दियों का टेस्टी और हेल्दी सुपरफूड है। इसमें बीटा-कैरोटीन, फाइबर और पोटैशियम पाया जाता है। बीटा-कैरोटीन शरीर में विटामिन A में बदलता है, जो आंखों और इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी होता है। ये हमारे शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता भी देता है। इससे सबसे ज्यादा फायदा हार्ट को होता है।
9. लहसुन
लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और रोगों से लड़ने की क्षमता भी होती है। सर्दियों में दाल, सब्जी और सूप में लहसुन शामिल करना बेहद अच्छा ऑप्शन है।
10. गाजर
गाजर में बीटा-कैरोटीन, फाइबर और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं। यह आंखों और त्वचा की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। सर्दियों में गाजर का सलाद, सूप या सब्जी बनाकर खा सकते हैं, जिससे शरीर में होने वाली खून की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है।
Also Read: सर्दियों में स्मॉग और ठंडी हवा बढ़ा सकती है अस्थमा की परेशानी, इन बातों का रखें ध्यान


Download Android App
Download iOS App




