सर्दियों में दवाओं से दूर रहना है तो डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, हड्डियां भी होंगी मजबूत

Summary :

अक्सर जब ठंड ज़्यादा होने लगती है, तो हम ऐसी खाने की चीज़ें ढूंढने लगते हैं, जिससे हमारा शरीर भी काफी गर्म रहे और वह चीज़ हमारे शरीर को भी फ़ायदा पहुंचाए, इसलिए आज हम ऐसी खाने की चीज़ों के बारे में बताएंगे, जो आसानी से मिल जाती है और जिसे आप खाने में काफी पसंद कर सकते हैं। यह सभी चीज़ें काफी फ़ायदेमंद रह सकती हैं। इन चीज़ों को खाने के बाद आपकी बॉडी काफी हेल्दी हो जाएगी। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने वाली 5 चीज़ें 1. तिल और गुड़ तिल और गुड़ सर्दियों में सबसे ज़्यादा खाने…

अक्सर जब ठंड ज़्यादा होने लगती है, तो हम ऐसी खाने की चीज़ें ढूंढने लगते हैं, जिससे हमारा शरीर भी काफी गर्म रहे और वह चीज़ हमारे शरीर को भी फ़ायदा पहुंचाए, इसलिए आज हम ऐसी खाने की चीज़ों के बारे में बताएंगे, जो आसानी से मिल जाती है और जिसे आप खाने में काफी पसंद कर सकते हैं। यह सभी चीज़ें काफी फ़ायदेमंद रह सकती हैं। इन चीज़ों को खाने के बाद आपकी बॉडी काफी हेल्दी हो जाएगी।

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने वाली 5 चीज़ें

1. तिल और गुड़

Indian Foods for Winter Diet
Indian Foods for Winter Diet (credit: Google)

तिल और गुड़ सर्दियों में सबसे ज़्यादा खाने वाली चीज़ों में से एक है। तिल और गुड़ ठंड में शरीर को काफी गर्म रखते हैं। इन दोनों को खाने के बाद शरीर में कैल्शियम ,आयरन और मैग्नीशियम की कमी पूरी हो जाती हैं। वहीं, यह हड्डियों को काफी मजबूत बनाते हैं। आप सर्दियों में तिल और गुड़ के लड्डू को बनाकर खा सकते हैं।

2. सरसों का साग और मक्के की रोटी

Indian Foods for Winter Diet
Indian Foods for Winter Diet (Source: AI)

सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी काफी खाई जाती है। सरसों में सबसे ज़्यादा फाइबर ,विटामिन ,मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फ़ायदेमंद होते हैं। साथ ही इसे खाने के बाद आपका पाचन भी सही रहता है। वहीं, यह खाने के बाद आपका शरीर भी गर्म रहता है।

3. गोंद के लड्डू

Indian Foods for Winter Diet
Indian Foods for Winter Diet (Source: AI)

गोंद के लड्डू सर्दियों में ज़्यादा खाए जाते हैं। गोंद के लड्डू आटा ,घी ,सूखे मेवों से बनता है। इन लड्डू को खाने के बाद आपकी हड्डियां काफी मजबूत होती हैं। यह शरीर को गर्म रखने का सबसे पुराना इलाज है।

4. बाजरे की खिचड़ी या रोटी

Indian Foods for Winter Diet
Indian Foods for Winter Diet (credit to social media)

 

बाजरे की खिचड़ी फाइबर और आयरन से भरपूर होती है। इसे खाने के बाद पेट काफी समय तक भरा रहता है। साथ ही इसे खाने के बाद कब्ज़ की भी दिक्कत नहीं होती है। वहीं, आप बाजरे की रोटी को दाल और सूखी सब्जी के साथ खा सकते है।

5. भीगी हुई मेवा

Indian Foods for Winter Diet
Indian Foods for Winter Diet (Source: AI)

अगर आपको अपनी यादाश तेज करनी है, तो आप रोज सुबह उठकर भीगी हुई मेवा को खाएं। भीगी हुई मेवा में आप बादाम ,काजू ,अखरोट खा सकते हैं। इसे खाने के बाद आपकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

Also read: रोज के खाने का स्वाद दोगुना कर देंगी ये 3 चटपटी चटनी रेसिपीज, जिसे बनाना है बेहद आसान

Team Desk