Brezza कार ना मिलने पर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ने किया शादी से इंकार, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Summary :

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की पहचान कुलदीप के रूप में की गई है। शादी से मना करने के बाद दहेज लेने पर दुल्हन के घर वालों ने इस मामले को देखकर पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। बताया गया है कि दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल कुलदीप 20 नवंबर को बारात लेकर लेकर लौट गया था।

हरियाणा से एक दहेज लेने का मामला सामने आया है जहां दावा किया जा रहा है कि एक दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने Brezza कार ना मिलने पर शादी करने से मना कर दिया। यह मामला सोनीपत का बताया जा रहा है। वहीं दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की पहचान कुलदीप के रूप में की गई है। शादी से मना करने के बाद दहेज लेने पर दुल्हन के घर वालों ने इस मामले को देखकर पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। बताया गया है कि दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल कुलदीप 20 नवंबर को बारात लेकर लेकर लौट गया था।

दुल्हन के घरवालों ने बुक की थी Aura कार

दुल्हन के पिता सुभाष कुमार एक रिटायर्ड ITI कर्मचारी हैं। वहीं उन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्होंने शादी में कार देने के लिए करीब 8 से 9.5 लाख रुपये की Hyundai Aura बुक कराई थी। लेकिन दूल्हा कुलदीप ने “टैक्सी में चलने वाली गाड़ी” को बताकर शादी करने से मना कर दिया था। कुलदीप ने दुल्हन के घरवालों से 13 लाख की Maruti Suzuki Brezza लेने की मांग की थी। लेकिन मांग ना पूरी होने पर दूल्हा कुलदीप शादी करने से मना कर देता है और बारात को उलटे पैर वापिस ले जाता है।

पहले ही रिश्ता हो चुका था पक्का

बता दें कि दुल्हन की पहचान हिना के रूप में की गई हैं। वहीं हिना और कुलदीप का रिश्ता करीब 6 महीने पहले ही पक्का हो चुका था। वहीं कुलदीप के पिता ने पुलिस को दिए हुए बयान में बताया कि शादी 20 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन कुलदीप के घर वाले रोज अलग-अलग सामान, गहनों की मांग कर रहे थे। शादी के एक दिन पहले ही शादी कराने वाले बिचौलियों ने कहा कि कुलदीप इस कार से खुश नहीं है वह Brezza लेने की मांग कर रहा है। दुल्हन के पिता यह बात को सुनकर पहले कार की बुकिंग को ख़ारिज कर नई कार की तलाश में लग गए लेकिन कार देरी से मिलने पर कुलदीप शादी करने से मना कर देता है।

पुलिस ने करा मामला दर्ज

दुल्हन के पिता सुभाष ने कार की मांग को इंकार करने के बाद दूल्हा कुलदीप,उसकी मां, भाई, भाभी और बिचौलियों के खिलाफ हरियाणा सोनीपत के सेक्टर-27 थाने में दहेज और धमकाने के आरोप में मामला दर्ज करा दिया है। वहीं पुलिस दूल्हा और दुल्हन के घरवालों को थाने में बुलाकार इस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : “10 मिनट में घर आ रहा हूं”, कार में जिंदा जल गया 36 साल का साहिल, मां को किया आखिरी कॉल

Team Desk