राजस्थान के जोधपुर में आसाराम से जुड़ा एक मामला सामने आया है। जिसमे उनकी पैरोल की अवधि समाप्त होने के करीब पांच घंटे बाद जेल में सरेंडर करने पहुंचे आसाराम को जेल प्रशासन ने अंदर प्रवेश नहीं दिया। इस घटनाक्रम के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार जोधपुर सेंट्रल जेल में मंगलवार रात 10.45 बजे खुद ससेंडर करने गए,आसाराम को जेल में अंदर नहीं जाने दिया,क्योंकि उसे मंगलवार शाम 5 बजे तक सरेंडर करना था। बताया जा रहा है कि पैरोल की निर्धारित समय-सीमा पूरी होने के करीब 6 घंटे बाद आसाराम जेल पहुंचा था। हालांकि, देरी से सरेंडर करने के कारण जेलर ने उसे प्रवेश देने से इनकार कर दिया। इसके बाद इस मामले में उसी दिन देर रात रातानाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
आरोपी के लिए पैरोल की शर्ते मानना होता है जरूरी
पैरोल के दौरान तय शर्तों और समय-सीमा का पालन करना संबंधित आरोपी व्यक्ति के लिए जरूरी होता है। निर्धारित समय पर वापस नहीं लौटने की स्थिति में जेल प्रशासन और पुलिस नियमों के तहत कार्रवाई कर सकते हैं।वही इस घटनाक्रम के बाद पैरोल की शर्तों और समय पर सरेंडर करने की प्रक्रिया को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बताया ये भी जा रहा है कि इससे पहले मंगलवार को सुबह ही सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की पैरोल बढ़ाने से भी इनकार कर दिया था।
एयर एंबुलेंस से जोधपुर जाईल आया था आसाराम
आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने 6 अक्टूबर को 20 दिन की पैरोल दी थी, जो की 26 अक्टूबर मंगलवार को खत्म हो गई थी। जिसके चलते उसने पैरोल बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। वही सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल आधार पर पैरोल बढ़ाने से इनकार कार दिया था,जिसके बाद रात करीब 10.45 पर वो उज्जैन से जोधपुर एयर एम्बुलेंस में जेल आया था। लेकिन समय से ना आने के कारण जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह ने उसे अंदर नहीं घुसने दिया।
रात भर हॉस्पिटल में था आसाराम
मीडिया जानकारी के मुताबिक जेल में एंट्री ना मिलने के बाद भगत कोठी में स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल में चला गया, और रात भर वही रहा। उसने बुधवार को सुबह 9.45 बजे जेल में दोबारा सरेंडर कर दिया। रातानाड़ा थाने के सहायक उप निरीक्षक और केस अनुसंधान अभिकारे ने मामले के जंकरी दी और बताया कि आसाराम के खिलाफ 58(ख )में केस दर्ज हुआ हैं, जिसमें आरोपी को 3 साल तक की सजा या आर्थिक दंड का प्रावधान होता हैं।


Download Android App
Download iOS App



