Kushinagar Bus Accident: कुशीनगर में बेकाबू रोडवेज बस का कहर, महिला की मौत, 16 लोग घायल

Summary :

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पडरौना में मंगलवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक रोडवेज बस बेकाबू होकर लगभग एक किलोमीटर तक लोगों और वाहनों को टक्कर मारती रही।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक रोडवेज बस बेकाबू हो गई और रास्ते में चल रहे लोगों व वाहनों को टक्कर मारते हुए एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। यह हादसा कुशीनगर के पडरौना जिले में मंगलवार की शाम को हुआ।

इस हादसे के चलते एक महिला की मौके पर मौत हो गई है वहीं 16 लोग गंभीर रूप से घायल है. इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे और घायल हुए लोगों को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया।

बस ड्राईवर का नशे में धुत होने का शक

पुलिस की जांच में पता चला कि झुगवां का रहने वाला 40 वर्षीय बस ड्राईवर अजीत विश्वकर्मा बस चलाते समय नशे में धुत बताया गया है। लेकिन अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है। बस ड्राईवर ने करीब एक किलोमीटर तक बेकाबू होकर बस चलाई। पुलिस ने इस घटना की सूचना मिलते ही रविंद्रनगर क्षेत्र में बैरियर लगाकर बस को रुकवाया और बस ड्राईवर को अपनी गिरफ्त में लिया। फ़िलहाल पुलिस इस मामले में ड्राईवर से बात करके मामले की जांच कर रही है।

इस हादसे में घायल हुए लोग

इस हादसे में कई लोग घायल हुए। जिसमें राहुल गुप्ता जो तिलक चौक पडरौना के रहने वाले है, रघुराई सिंह व राजा जो समुही के रहने वाले है , हर्षिता व तौफीक जो छावनी के निवासी है, कोतवाली पडरौना के अरविंद सिंह निवासी है। धर्मपुर बुजुर्ग, अलाउदीन अंसारी जो सोहरौना थाना रवींद्र नगर धूस के रहने वाले है, सतपाल प्रसाद निवासी दुर्गवलिया, चुलबुली यादव व उनकी मां गिरिजा परसौना के निवासी है, थाना कसया, अमरनाथ यादव व उनकी पत्नी संध्या भटनी जगह के रहने वाले है। वहीं, जनपद देवरिया, अरविंद मिश्रा,अभय प्रताप गिरी, नुजहत अंसारी, नीलू प्रजापति और कई लोग अलग अलग जगह के रहने वाले है।

घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया

इस हादसे में घायल हुए 16 लोगों को कुशीनगर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस की जानकारी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ के पी गौड़ ने बताया है। फ़िलहाल अभी 3 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई गई है। फ़िलहाल अभी पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Team Desk